फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Traders agree to the assurance of Rural MLA, shops will open from today

Gorakhpur News: ग्रामीण विधायक के आश्वासन पर माने व्यापारी, आज से खुलेंगी दुकानें

Wed, 29 Jan 2025 01:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Traders agree to the assurance of Rural MLA, shops will open from today
विरासत गलियारा के सड़क चौड़ीकरण का पांचवें दिन भी हुआ विरोध
विज्ञापन


गोरखपुर। विरासत गलियारा के लिए सड़क चौड़ीकरण के विरोध में चार दिनों से दुकानें बंदकर आंदोलन कर रहे व्यापारियों ने मंगलवार को ग्रामीण विधायक विपिन सिंह से मुलाकात की। विधायक ने उन्हें इस मसले पर सीएम योगी आदित्यनाथ से बात करने का आश्वासन दिया है। साथ ही विधायक के कहने पर व्यापारी दुकान खोलने के लिए मान गए हैं, पर उनका कहना है कि समस्या के समाधान होने तक आंदोलन चलता रहेगा।


व्यापारियों का प्रतिनिधित्व कर रहे पांडेयहाता के व्यापारी अनुराग गुप्ता ने कहा कि 12.5 मीटर चौड़ा बनाया जाने वाला विरासत गलियारा सभी के रोजगार को समाप्त कर देगा। इस मसले पर ग्रामीण विधायक से बात की गई है। उन्होंने सीएम से बात कर मामले का समाधान कराने का आश्वासन दिया है। विधायक के आश्वासन पर व्यापारी बुधवार से दुकानें खोलेंगे। इस दौरान विकास अग्रवाल, अरविंद सिंह वीरू, संदीप गुप्ता, श्रीनाथ दास, सूरज निषाद, बबलू सिंह, विनोद गुप्ता, अरुण यादव व अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed