फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Tomato sauce was being made only with chemicals without tomatoes, factory sealed

Gorakhpur News: बिना टमाटर के सिर्फ केमिकल से बन रहा था टोमेटो सॉस, फैक्टरी सील

Tue, 29 Oct 2024 01:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 29 Oct 2024 01:08 PM IST
विज्ञापन
In Gorakhpur, Tomato sauce was being made only with chemicals without tomatoes, factory sealed
कूड़ाघाट में गंदगी के बीच बन रही थी सेवई, केमिकल से बन रहा था सॉस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शहर के कुनराघाट इलाके में एक फैक्टरी में बिना टमाटर के केमिकल (रसायन) से टोमेटो सॉस बनाया जा रहा था। इसके अलावा इसी फैक्टरी में सेवई भी बन रही थी। जहां ये खाद्य सामग्रियां बन रही थीं, वहां काफी गंदगी थी। खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापा मारकर तैयार छह क्विंटल सॉस और सेवई जब्त की है।
विज्ञापन


मौके पर एक ड्रम अमोनियम सल्फाइड, 20 लीटर सोडिएम बेंजोएट, 70 बोरी मैदा समेत अन्य सामान भी जब्त किए गए। टोमेटो सॉस की गुणवत्ता का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि टमाटर का एक टुकड़ा भी फैक्टरी में नहीं मिला।
विज्ञापन


कुनराघाट इलाके की एक फैक्टरी में टोमेटो सॉस और सेवई बनाने का काम लंबे समय से चल रहा था। यहां से लिए गए नमूनों का सैंपल फेल होने के बाद एक बार चेतावनी भी दी गई थी। इधर, कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि फैक्टरी में बना टोमेटो सॉस ठेलों पर बर्गर बेचने वाले खरीद रहे हैं, जिसकी गुणवत्ता खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को टीम फैक्टरी की जांच करने पहुंची तो यहां बड़ी मात्रा में तैयार टोमेटो सॉस मिला। इसे बनाने के लिए सामग्री के रूप में कोई फल या सब्जी का टुकड़ा तक नहीं मिला।

जबकि सिंथेटिक रंग के 22 डिब्बे, 20 किलोग्राम सोडिएम बेंजोएट, तीन ड्रम केमिकल, एक ड्रम अमोनियम सल्फाइड, 70 बोरी मैदा आदि पाए गए। पूछताछ में पता चला कि यहां जो टोमेटो सॉस बनाया जा रहा था, वह पूरी तरह से केमिकल व रंगों के प्रयोग से बन रहा था, जो सेहत के लिए हानिकारक है। इसी तरह यहां बन रही सेवई में भी सफाई का ध्यान नहीं रखा जा रहा था। मशीन और उसके आसपास काफी गंदगी फैली हुई दिखी।

कार्रवाई के दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हितेंद्र मोहन त्रिपाठी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशुतोष कुमार समेत कई अफसर व कर्मचारी मौजूद रहे।

स्वास्थ्य पर पड़ता है प्रतिकूल असर
जिला अस्पताल के वरिष्ठ फीजियशन डॉ राजेश कुमार ने बताया कि केमिकल युक्त खाद्य सामग्री के सेवन से फूड पॉइजनिंग हो सकती है। मिलावटी सॉस में हानिकारक केमिकल और बैक्टीरिया की वजह से उल्टी-दस्त हो सकती है। केमिकल, रसायन एलर्जी के भी कारण बनते हैं, जिससे खुजली, लालिमा आदि लक्षण दिख सकते हैं।


इससे लिवर और किडनी पर भी प्रतिकूल असर होता है। केमिकल की वजह से न्यूरोलॉजिकल समस्याएं, जैसे सिरदर्द, थकान और याददाश्त कमजोर होने तक की नौबत आ सकती है। इसके अलावा हृदय रोग, हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट फेलियर का कारण भी बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed