फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Today is the second Monday of Sawan, faith will overflow in Shiva temples

Gorakhpur News: सावन का दूसरा सोमवार आज, शिवालयों में उमड़ेगी आस्था

Mon, 21 Jul 2025 01:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Today is the second Monday of Sawan, faith will overflow in Shiva temples
शहर के महादेव झारखंडी मंदिर, बाबा मुक्तेश्वर नाथ मंदिर और मानसरोवर मंदिर में तैयारी पूरी
विज्ञापन

सोमवार सुबह चार बजे के बाद खुलेंगे शिव मंदिरों के कपाट, दर्शन-पूजन व जलाभिषेक करेंगे श्रद्धालु

गोरखपुर। सावन का दूसरा सोमवार 21 जुलाई को धूमधाम से मनाया जाएगा। शिवालयों में आस्था उमड़ेगी और महादेव का पूजन-अर्चन कर श्रद्धालु जलाभिषेक करेंगे। सुबह चार बजे के बाद भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर मंदिर की ओर से श्रद्धालुओं के लिए कपाट खोल दिए जाएंगे।

शहर के महादेव झारखंडी मंदिर, बाबा मुक्तेश्वर नाथ मंदिर व मानसरोवर मंदिर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। साथ ही पिपराइच स्थित बाबा मोटेश्वर नाथ, भौआपार स्थित बाबा मुंजेश्वर नाथ मंदिर में भी श्रद्धालुओं की सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा। सावन सोमवार को व्रत रहकर श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ को भांग, धतूर, बेलपत्र, दूध इत्यादि अर्पण कर आस्था निवेदित करेंगे। महादेव झारखंडी मंदिर के पुजारी रविंद्र नाथ ने बताया कि भगवान शिव का जलाभिषेक व रूद्राभिषेक करने से भोलेनाथ की कृपा बरसती है। सोमवार व्रत करने से मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है। सुहागिन महिलाओं को सौभाग्यशाली होने का आशीर्वाद मिलता है पति की लंबी आयु प्राप्त होती है। यदि कुंवारी कन्या व्रत रखतीं हैं तो सुयोग्य वर प्राप्त करती हैं।
विज्ञापन

बाजारों में बिके बेलपत्र

सावन मास के दूसरे दिन से ही मंदिरों में भगवान शिव की पूजा के लिए फूलों और पूजन सामग्री की मांग में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। रविवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में फूलाें की माला, आंक के फूल की माला सहित बेलपत्र, भांग, धतूरा, आंक के फूल, गेंदे का फूल व माला, दूब, सफेद फूल आदि कुल सामग्रियों का सेट लगभग 30 से 40 रुपये में खूब बिका। श्रद्धालुओं ने पूजा सामग्री एक दिन पहले ही खरीद ली। असुरन रोड पर फूल बेच रहे राजू माली ने बताया कि इस समय भोलेनाथ को अर्पण करने के लिए बेलपत्र के साथ अन्य पूजन सामग्री की मांग काफी ज्यादा है। बढ़े दाम पर गेंदे की छोटी माला 30 व बड़ी माला 60 से 70 रुपये में बिक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed