{"_id":"68cf0902fcbf640f370b1fa0","slug":"gorakhpur-news-today-in-the-city-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1077146-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ट्रेन और स्टेशन पर अब 14 रुपये में रेल नीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ट्रेन और स्टेशन पर अब 14 रुपये में रेल नीर
विज्ञापन
एक लीटर की बोतल 15 की जगह 14 रुपये और आधा लीटर 10 की जगह 9 रुपये में मिलेगी
रेलवे बोर्ड के डायरेक्टर ने सभी क्षेत्रीय रेलवे जोन के महाप्रबंधक को दिए निर्देश
गोरखपुर। अब यात्रियाें को ट्रेन और स्टेशन पर एक लीटर पैकेज्ड पानी की बोतल 15 की जगह 14 रुपये में ही मिल जाएगी। आधा लीटर पानी की बोतल नौ रुपये में दी जाएगी। रेल नीर समेत स्टेशन परिसर व ट्रेन में बिकने वाले सभी तरह के अधिकृत ब्रांड पर यह आदेश 22 सितंबर से लागू होगा।
इस संबंध में रेलवे बोर्ड के उप निदेशक कैटरिंग रंगराजन अनंतरतनाम ने 20 सितंबर को पत्र जारी कर पूर्वोत्तर रेलवे सहित सभी रेलवे जोन के महाप्रबंधक को इसे 22 सितंबर से लागू कराने का निर्देश दिया है। पत्र में कहा गया है कि अब एक लीटर की पानी की बोतल का अधिकतम खुदरा मूल्य 15 रुपये से घटाकर 14 रुपये कर दिया गया है, जबकि 500 मिलीलीटर की बोतल की कीमत 10 रुपये से घटाकर 9 रुपये कर दी गई है।
बताया जा रहा है कि जीएसटी कम होने के बाद रेलवे ने पानी की बोतलों की कीमतें कम कर दी हैं। एनईआर प्रशासन ने इस पत्र के आने के बाद नई कीमत पर बिक्री के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया है।