{"_id":"67ddc21d593d8f4955037045","slug":"gorakhpur-news-to-deal-with-traffic-jams-the-shape-of-nausad-mohaddipur-and-padleganj-crossings-will-change-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-877125-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जाम से निपटने को नौसड़, मोहद्दीपुर और पैडलेगंज चौराहे का बदलेगा स्वरूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जाम से निपटने को नौसड़, मोहद्दीपुर और पैडलेगंज चौराहे का बदलेगा स्वरूप
विज्ञापन
एसपी ट्रैफिक ने जाम से निपटने के लिए पीडब्ल्यूडी को भेजा प्रस्ताव
मोहद्दीपुर, नौसड़ और पैडलेगंज चौराहे को जाम मुक्ति दिलाने के लिए बनाया प्लान
गोरखपुर। जाम से निपटने के लिए नौसड़, मोहद्दीपुर और पैडलेगंज चौराहे का स्वरूप बदलने की तैयारी है। यातायात विभाग की तरफ से इसके लिए एक प्रस्ताव बनाकर लोक निर्माण विभाग को भेजा गया है। काफी दिनों से मोहद्दीपुर, पैडलेगंज और नौसड़ में जाम की समस्या जस की तस बनी हुई है। इससे निपटने के लिए पहले एक चौराहे का स्वरूप बदला जाएगा, सफलता मिलने पर अन्य चौराहों की तस्वीर बदलेगी।
गर्मी की शुरूआत होने के साथ ही आमजन को धूप में अधिक देर तक चौराहों पर खड़ा न होना पड़े इसके लिए अभी से उपाय तलाशे जा रहे हैं। सभी चौराहों पर होने वाली जाम की समस्या का कारण जानने के लिए एसपी ट्रैफिक ने टीम के साथ सड़क पर उतरकर खामियों को देखा। इस दौरान पाया कि चौराहे के स्वरूप में अगर बदलाव कर दिया जाए तो काफी हद तक जाम की समस्या कम हो जाएगी।
-
बैरिकेडिंग लगाकर शुरू किया प्रयोग
चौराहों को तोड़ने से पहले बैरिकेडिंग लगाकर प्रयोग शुरू कर दिया गया है। शुक्रवार को मोहद्दीपुर, पैडलेगंज और नौसड़ चौराहों पर बैरिकेडिंग लगाई गई है। चौराहे से हटकर बैरिकेडिंग लगाकर, रास्ते में थोड़ा परिवर्तन कर वाहनों को रवाना किया गया।
विज्ञापन
--
यहां पर भी लगता है चौराहे की वजह से जाम
तीन चौराहों के अलावा शास्त्री चौक, बाल विहार तिराहा और आंबेडकर चौक भी आए दिन जाम की वजह बनता है। एसएसपी आवास के सामने बाल विहार तिराहे पर भी गोलंबर की बनावट ठीक ढंग से नहीं हुई है। इस वजह से एक तरफ चौड़ा रास्ता है, वहीं बाल विहार की तरफ से गणेश चौक की तरफ घूमने वाला रास्ता बेहद ही सकरा है, इस वजह से दुर्घटनाएं भी होती हैं। इसी तरह आंबेडकर चौक का गोलंबर बड़ा, जबकि बगल से निकलने वाली सड़कें बेहद सकरी हैं, जिससे जाम लगता है। वहीं, शास्त्री चौक इस तरह बनाया गया है कि वहां पर हमेशा दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।
--
कोट..
शहर में जाम से निपटने के लिए तमाम उपाय किए जा रहे हैं। पहले की अपेक्षा शहर की सड़कों पर वाहनों की संख्या बढ़ी है। इसके लिए चौराहों का स्वरूप बदलना पड़ेगा। प्रस्ताव बनाकर पीडब्ल्यूडी को भेजा गया है।
- संजय कुमार, एसपी ट्रैफिक