फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: To avoid traffic jam, employees will be deployed at the railway bus station.

Gorakhpur News: जाम से बचने के लिए रेलवे बस स्टेशन पर लगेंगे कर्मचारी

Thu, 16 Oct 2025 01:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: To avoid traffic jam, employees will be deployed at the railway bus station.
त्योहारों में बसों का ज्यादा होगा आवागमन, परिवहन निगम ने की तैयारी
विज्ञापन


गोरखपुर। त्योहारों को लेकर परिवहन निगम की ओर से 17 अक्तूबर की शाम से लंबी दूरी की अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। इसको लेकर बसों के जाम से निपटने के लिए रेलवे बस स्टेशन पर कर्मचारी लगाए जाएंगे। ताकि बसों का जाम न लगने पाए।


परिवहन निगम से मिली जानकारी के अनुसार, अतिरिक्त बसों का संचलन दिल्ली, लखनऊ व वाराणसी के लिए होगा। साथ ही लोकल स्तर पर बसों के फेरे आवश्यकता अनुसार बढ़ाए जाएंगे। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने बताया कि बसों को बस स्टेशन से सवारी भरकर तत्काल आगे बढ़ाया जाएगा। इसके लिए रेलवे बस स्टेशन पर कर्मचारी तैनात रहेंगे। उनका कहना था कि बसों को सड़क पर ड्राइवरों की ओर से खड़े कर सवारी भरने का शिकायत आई है जिसपर कार्रवाई भी की गई है। बस ड्राइवरों को निर्देश दिए गए हैं कि वह मनमाने ढंग से सड़कों पर बस खड़ी कर सवारी न भरें। उनका कहना था कि नए डायवर्जन से कम से कम एक लेन खाली रह रहा है इससे आने जाने वालों को राहत मिल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed