फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Three youths from Jhangha stranded in Libya returned home

Gorakhpur News: लीबिया में फंसे झंगहा के तीन युवक घर लौटे

Fri, 07 Feb 2025 01:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Three youths from Jhangha stranded in Libya returned home
लीबिया से लौटे युवक। 
फंसे थे 19 भारतीय, झंगहा के तीन युवक शामिल
विज्ञापन




झंगहा। लीबिया में फंसे झंगहा इलाके के सिंहोडिवा गांव के तीन युवक घर लौट आए हैं। गांव के मिथिलेश और विशाल साहनी 18 माह और राजकुमार 22 माह से लीबिया में फंसे थे। बुधवार को मिथिलेश और विशाल घर पहुंचे, जबकि राजकुमार बृहस्पतिवार को घर लौटा। लीबिया में भारत के 19 युवक फंसे थे, इनमें झंगहा के भी तीनों युवक शामिल थे। सरकार के प्रयास से तीनों युवकों की घर वापसी हुई है।



मिथिलेश विश्वकर्मा और विशाल साहनी परिवार से मिलकर खुश दिखे। उन्होंने बताया कि लीबिया में चार से पांच माह ठीक चला, उसके बाद धीरे-धीरे लोगों की सैलरी रुकने लगी। चार माह तक जब सैलरी नहीं मिली तो खाने की दिक्कत होने लगी। इसके बाद सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर मदद मांगी।
विज्ञापन




राजकुमार ने बताया कि उन्हें लग रहा था कि परिवार से कभी मिल नहीं पाएंगे, लेकिन सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करने पर मदद मिली और घर वापसी हो सकी है।



तीनों युवकों ने बताया कि वहां सुपरवाइजर सभी को गुलाम बना कर रखते थे। हम लोग सोते थे तो वहां भी पहरा लगा होता था। उनका कहना था कि काम सही से करो, नहीं तो घर नहीं लौट पाओगे। सरकार की तरफ से पहल अच्छी हुई, तब वापस आ पाए। अपने परिवार में आकर एक नई जिंदगी की शुरुआत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed