{"_id":"6820ff3660d7d2c3e502fad2","slug":"gorakhpur-news-three-people-including-a-micro-finance-agent-committed-suicide-by-hanging-themselves-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-932340-2025-05-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: माइक्रो फाइनेंस एजेंट समेत तीन ने फंदा लगाकर दी जान, आर्थिक संकट से जूझ रहे थे सभी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: माइक्रो फाइनेंस एजेंट समेत तीन ने फंदा लगाकर दी जान, आर्थिक संकट से जूझ रहे थे सभी
Mon, 12 May 2025 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 01:19 AM IST
सार
देव प्रकाश एक माइक्रो फाइनेंस के एजेंट के रूप में काम करता था। दूसरी घटना सहजनवां थाना क्षेत्र के ग्राम माडर गांव में हुई। रविवार सुबह राजकपूर (35) का कमरे में फंदे से लटका मिला। वह आर्थिक रूप से परेशान था। बताया जा रहा है कि शनिवार रात में उसने कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
फांसी लगाकर दी अपनी जान
विस्तार
शाहपुर, सहजनवां और हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में एक माइक्रो फाइनेंस के एजेंट समेत तीन लोगों ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के मदनपुरा टोला गठुआखोर निवासी देव प्रकाश यादव (25) का शव रविवार दोपहर में कमरे के अंदर साड़ी के फंदे से लटका मिला। सुबह में उनकी पत्नी से कहासुनी हुई थी। इसके पत्नी को कमरे से बाहर निकालकर अंदर से बंद कर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
देव प्रकाश एक माइक्रो फाइनेंस के एजेंट के रूप में काम करता था। दूसरी घटना सहजनवां थाना क्षेत्र के ग्राम माडर गांव में हुई। रविवार सुबह राजकपूर (35) का कमरे में फंदे से लटका मिला। वह आर्थिक रूप से परेशान था। बताया जा रहा है कि शनिवार रात में उसने कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
तीसरी घटना शाहपुर इलाके के जंगल तुलसीराम बिछिया स्थित मल्लाह टोला में हुई। यहां किराए पर रह रहे बिहार राज्य के थाना पारू इलाके के रामकेशव उर्फ मलाही निवासी श्रवण पासवान (28) ने शनिवार रात में कमरे में रस्सी का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली।
सुबह उसकी बहन ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ का शव को नीचे उतरवाया। पुलिस ने तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुट गई। वहीं श्रवण के खुदकुशी के कारणों की जानकारी परिवार वाले नहीं दे सके।