फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Three lakh rupees robbed in the name of selling trailer, case registered

Gorakhpur News: ट्रेलर बेचने के नाम पर तीन लाख रुपये हड़पे, केस दर्ज

Sat, 22 Mar 2025 01:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Three lakh rupees robbed in the name of selling trailer, case registered
एसएसपी के आदेश पर आरोपी ट्रेडिंग कंपनी के प्रोपराइटर पर पुलिस केस दर्ज छानबीन में जुटी
विज्ञापन

गीडा। गीडा सेक्टर-22 स्थित एक ट्रेडिंग कंपनी के प्रोपराइटर ने ट्रेलर बेचने के नाम पर एक व्यक्ति से तीन लाख रुपये हड़प लिए। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी ट्रेडिंग कंपनी के प्रोपराइटर कामाख्या सिंह के खिलाफ केस दर्ज छानबीन में जुटी है।

पीपीगंज थाना क्षेत्र के तुर्कवलिया निवासी शिव प्रसाद यादव पुत्र रामभवन यादव से गीडा सेक्टर 22 स्थित श्रीनेत्र ट्रेडिंग कंपनी के प्रोपराइटर से एक 16 चक्का ट्रेलर खरीदने की बात हुई। सौदा 25 लाख में तय हुआ। शिव प्रसाद ने एडवांस में 2.50 लाख दिया। इसके बाद 8 दिसंबर 2024 को 25 हजार, 17 दिसंबर 2024 को 25 हजार रुपया ट्रांसफर कर दिया। रुपया मिल जाने के बाद प्रोपराइटर ने ट्रेलर की कीमत दो लाख रुपये बढ़ाकर 27 लाख बताई। पीड़ित ने प्रोपराइटर से बात की तो उसने 27 लाख रुपये में ही ट्रेलर बेचने की बात कही। इसके बाद पीड़ित ने ट्रेलर लेने से इन्कार कर दिया। इस पर प्रोपराइटर ने रुपया वापस करने से मना कर दिया। पीड़ित बार-बार रुपये मांगे लेकिन वह देने से इन्कार करता रहा। पीड़ित ने थाने में भी तहरीर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़ित ने एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर से शिकायत की। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस आरोपी श्रीनेत्र ट्रेडिंग कंपनी के प्रोपराइटर कामाख्या सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed