फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Three killed including a couple returning after taking Kumbh bath in collision with dumper

Gorakhpur News: डंपर की टक्कर से कुंभ स्नान कर लौट रहे दंपती समेत तीन की मौत

Fri, 31 Jan 2025 02:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Three killed including a couple returning after taking Kumbh bath in collision with dumper
सिकरीगंज में बृहस्पतिवार सुबह हुआ हादसा, मृत दंपती का बेटा भी हुआ घायल
विज्ञापन

बिहार के मोतिहारी का रहने वाले थे, कुंभ स्नान करने गए थे प्रयागराज
सिकरीगंज (गोरखपुर)। सिकरीगंज में बृहस्पतिवार सुबह डंपर की टक्कर से कार सवार दंपती समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में कार चला रहा दंपति का बेटा भी घायल हो गया। उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सभी लोग प्रयागराज कुंभ मेला से स्नान कर बिहार लौट रहे थे। पुलिस अज्ञात डंपर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रही है।
मृतकों की पहचान बिहार के पूर्वी चंपारण जिला के मोतिहारी के सटहा कचहरी टोला निवासी गोपाल यादव (63), उनकी पत्नी सोना देवी (62) और अहरौलिया निवासी अरविंद चौरसिया (27) के रूप में हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एयरबैग खुलने के बाद भी कार चला रहा गोपाल का बेटा अरुण (28) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बीआरडी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

हादसे की सूचना पर गोपाल के बड़े बेटे जितेंद्र यादव सिकरीगंज पहुंंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि माता-पिता को कुंभ स्नान कराने के लिए छोटा भाई अरुण अपने दोस्त अरविंद के साथ कार से 28 जनवरी को प्रयागराज गया था। वहां स्नान करके 30 जनवरी को गोरखपुर के रास्ते घर लौट रहे थे तभी हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहरे में अचानक सामने आ गया डंपर
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के ट्राॅमा सेंटर में भर्ती अरुण ने पुलिस को बताया कि वह कार चला रहा था। सुबह करीब साढ़े सात बजे लिंक एक्सप्रेस-वे से उतरकर गोरखपुर के रास्ते पर जैसे ही पहुंचा, घने कोहरे में अचानक तेज रफ्तार में डंपर सामने आ गया। वह गाड़ी किनारे कर पाता, तब तक डंपर ने कार में ठोकर मार दी। टक्कर से उसके सामने का एयरबैग खुल गया, जिससे उसकी जान बच गई, लेकिन मां सोना देवी और दोस्त अरविंद की मौके पर ही मौत हो गई। पिता को गोपाल यादव को उरुवा सीएचसी पर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed