फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Three injured in road accident, case filed against bike drivers

Gorakhpur News: सड़क हादसे में तीन घायल, बाइक चालकों पर केस

Fri, 12 Sep 2025 02:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Three injured in road accident, case filed against bike drivers
पिपराइच/भटहट। क्षेत्र के जंगलधूषण सुभाषिनी नगर कॉलोनी में बुधवार को हुए सड़क हादसे में दो बहनें घायल हो गईं। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गगहा थाना क्षेत्र के गजपुर चौकी अंतर्गत कौड़ीराम-गजपुर फोरलेन अंडरपास के पास बृहस्पतिवार दोपहर में साइकिल सवार वृद्ध वाहन की ठोकर से घायल हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, जंगलधूषण सुभाषिनी नगर कॉलोनी निवासी राहुल यादव बहन आस्था (17) और आकृति (11) को बाइक से स्कूल से घर ला रहे थे। दोनों बहनें जंगलधूषण स्थित विद्यालय से परीक्षा देकर लौट रही थीं। इसी दौरान पादरी बाजार की तरफ से तेज रफ्तार से आ रहे बाइक चालक ने उनकी बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों बहनें सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए ले जाया गया। पुलिस ने मामले में राहुल यादव की तहरीर पर बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वहीं गगहा थाना क्षेत्र के गजपुर चौकी अंतर्गत कौड़ीराम-गजपुर फोरलेन अंडरपास के पास बृहपतिवार दोपहर साइकिल सवार वृद्ध अज्ञात वाहन की ठोकर से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, सोहगौरा निवासी मुन्नी पुत्र भगेलू साइकिल से कौड़ीराम से घर लौट रहा था। जैसे ही वह वस्तुपार गांव जाने वाले रास्ते पर पहुंचे तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह बुरी तरह घायल हो गए। थानाप्रभारी सुनील कुमार चौरसिया ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर बाइक सवार की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed