{"_id":"67686aa900a229ba790ec617","slug":"gorakhpur-news-three-hours-of-commotion-to-vacate-the-restaurant-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-785790-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रेस्टोरेंट को खाली करने के लिए तीन घंटे हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रेस्टोरेंट को खाली करने के लिए तीन घंटे हंगामा
विज्ञापन
जंगल कौड़िया। रसूलपुर चकिया के गोरखपुर-सोनौली मार्ग पर बॉबिज फूड प्लाजा रेस्टोरेंट खाली करने के लिए रविवार दोपहर में तीन घंटे तक हंगामा हुआ। बताया जा रहा है कि रेस्टोरेंट का संचालन जंगल कौड़िया के एसबीआई बैंक शाखा में धोखाधड़ी का आरोपी पंकज मणि त्रिपाठी कर रहा था। आरोप है कि किराएदार कई महीने से किराया नहीं दे रहा था। रविवार को मकान मालिक ने ग्रामीणों के साथ मिलकर सामान को बाहर फेंक दिया। सूचना पर थाना प्रभारी पीपीगंज धर्मेंद्र सिंह, चौकी प्रभारी जंगल कौड़िया विकास मिश्रा पहुंचे और लोगों को शांत कराया।
जानकारी के अनुसार, रसूलपुर चकिया के तीन हिस्सेदारों के मकान में रेस्टोरेंट संचालित हो रहा था। मकान मालिक और रेस्टोरेंट संचालक के बीच किरायेदारी का अनुबंध था। आरोप है कि अनुबंध समाप्त होने के बाद भी मकान को संचालक पंकज मणि खाली नहीं कर रहा था। लगभग आठ महीने से किराया भी नहीं दे रहा था।
एक हिस्सेदार (मकान मालिक) ने अपने हिस्से को 30 अक्तूबर को खाली करा लिया था। उस दौरान भी हंगामा हुआ था। रविवार को दूसरे दो हिस्सेदारों ने ग्रामीण और परिजनों की उपस्थिति में अपने हिस्से की दुकान काे खाली करा लिया। इस दौरान भीड़ जुट गई और कई बार मारपीट की नौबत तक आ गई। ग्रामीण किसी को फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी नहीं करने दे रहे थे। रेस्टोरेंट में मौजूद कुर्सी, मेज, एसी, दरवाजे और सजावटी सामान आदि को तोड़कर बाहर फेंक दिया गया। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी थी।
विज्ञापन
फरार है आरोपी पंकज मणि
रेस्टोरेंट संचालक पंकज मणि त्रिपाठी जंगल कौड़िया के एसबीआई शाखा से 80 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में आरोपी है। अंतरिम जमानत समाप्त होने के बाद वह महीनों से फरार है। इस समय पंकज मणि का भाई महीनों से रेस्टोरेंट संचालित कर रहा था। थाना प्रभारी पीपीगंज धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। क्षेत्राधिकारी कैंपियरगंज गौरव त्रिपाठी ने बताया कि किरायेदारी को लेकर विवाद था। सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुंचकर मामले को शांत कराया। मामले से संबंधित जांच-पड़ताल की जा रही है।