फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Three four lanes, one expressway and two lanes will be given by the end of the year.

Gorakhpur News: साल के अंत तक तीन फोरलेन, एक एक्सप्रेस वे और टू लेन की मिलेगी सौगात

Tue, 20 Aug 2024 02:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 20 Aug 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Three four lanes, one expressway and two lanes will be given by the end of the year.
गोरखपुर। साल के अंत तक शहरवासियों को तीन फोरलेन, एक टू लेन और एक एक्सप्रेव वे की सौगात मिल जाएगी। इसमें चिड़ियाघर से नौकायन होते हुए वाणिज्य कर कार्यालय तक फोरलेन का निर्माण पूरा हो चुका है। वहीं देवरिया बाईपास फोरलेन का निर्माण कार्य अक्तूबर और पैडलेगंज-फिराक चौराहा तक फोरलेन का निर्माण कार्य नवंबर तक पूरा होने की उम्मीद है। इसके अलावा लिंक एक्सप्रेस वे का काम भी अंतिम चरण में चल रहा है। इसे सितंबर से आमजन के लिए खोलने की तैयारी है। इसके शुरू हो जाने से गोरखपुर से लखनऊ और प्रयागराज की दूरी कम हो जाएगी।
विज्ञापन


शहर में आवागमन की सुविधा को बेहतर बनाने के लिए कई सड़कों के चौड़ीकरण का काम चल रहा है। रामगढ़ताल क्षेत्र में आने वाले दो से तीन माह में परिवहन की सुविधा और बेहतर हो जाएगी। इसमें रामगढ़ताल क्षेत्र के चिड़ियाघर से नौकायन और नौकायन से वाणिज्य कर कार्यालय तक फोरलेन का काम करीब-करीब पूरा हो गया है। नौकायन से वाणिज्य कर कार्यालय की तरफ आगे बढ़ने पर एक तरफ सर्विस रोड का काम बाकी है। इसके अलावा छिटपुट काम छोड़ पूरी सड़क बनकर तैयार है। करीब 2.195 किमी लंबे इस सड़क पर फीनिशिंग का काम चल रहा है। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन अरविंद कुमार ने बताया कि दोनों फोरलेन का काम करीब-करीब पूरा हो गया है।
विज्ञापन


वहीं, रामगढ़ताल रिंग रोड पर पैडलेगंज से मोहद्दीपुर की ओर टू लेन सड़क का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसमें गिट्टियां बिछा दी गई हैं। सितंबर के प्रथम सप्ताह तक इसके तैयार हो जाने की संभावना है। करीब 2.5 किमी लंबी इस सडक के प्रारंभ हो जाने से मोहद्दीपुर में आने दिन में लगने वाले जाम से निजात मिल जाएगी। जीडीए के अधिशासी अभियंता नरेंद्र कुमार ने बताया कि रिंग रोड के लेपन का काम जल्द शुरू करा दिया जाएगा। पैडलेगंज की तरफ अधूरी पुलिया के पास बाईपास बनाकर इसे आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। इसके बाद इस सड़क के फोरलेन बनाने की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
अक्तूबर तक पूरा हाे जाएगा देवरिया बाईपास फोरलेन का काम
देवरिया बाईपास को फोरलेन बनाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। दोनों ओर लगभग नाली निर्माण का कार्य पूरा होने के बाद गिट्टी बिछाकर उसे दबाने का काम चल रहा है। 9.5 किमी लंबे टू लेन सड़क को फोरलेन बनाया जा रहा है। इसमें 75 प्रतिशत कार्य हो चुके हैं। बिजली विभाग सड़क के बीच में आने वाले पोल व तार के शिफ्टिंग का काम करा रहा है। इसके अलावा सड़क के बीच में आने वाले छोटे-बड़े दस मंदिरों को शिफ्ट करने की प्रक्रिया पीडब्ल्यूडी ने शुरू कर दिया है। लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन आरपी सिंह ने बताया कि अक्तूबर तक सड़क का काम पूरा कर लिया जाएगा।
-----
पैडलेगंज-फिराक चौराहा फोरलेन नवंबर तक हो जाएगा तैयार



शहर के लोगों को जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पैडलेगंज से फिराक चौराहे तक 1.8 किलोमीटर लंबी सड़क काे अप्रैल 2023 से फोरलेन बनाने का काम चल रहा है। इसके निर्माण पर 255 करोड़ की लागत आ रही है। सड़क के दोनों तरफ नाले का निर्माण करीब पूरा हो गया है। सड़क पर गिट्टी ढाल कर लेवलिंग का काम कराया जा रहा है। विभाग के मुताबिक पैडलेगंज से छात्रसंघ चौराहे तक करीब 85 प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया है। छात्रसंघ चौराहे से कैंट थाने तक कुछ जगहों पर काम बाकी है। कैंट थाने से आगे फिराक चौराहे तक भी सड़क की जद में आ रहे निर्माण ध्वस्त हो जाने से काम में तेजी आएगी। पीडब्ल्यूडी के अधिकारी इसे नवंबर तक पूरा कर लेने का लक्ष्य रखे हैं।
सितंबर से लिंक एक्सप्रेस-वे पर भर सकेंगे फर्राटा

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर सितंबर से वाहनों का संचलन शुरू हो जाने की उम्मीद है। कमिश्नर की अध्यक्षता में हुई विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में यूपी एक्सप्रेस वे इडंस्ट्रियल डेवलपमेंट अथारिटी (यूपीडा) के अधिकारियों ने दावा किया था कि एक्सप्रेस-वे का काम करीब पूरा हो गया है। कुछ छिटपुट काम है, उसे जल्द पूरा कर सितंबर तक चालू कर दिया जाएगा। एप्रोच का काम बाकी है, जिसके जल्द पूरा हो जाने की उम्मीद है। इसके अलावा एक्सप्रेस वे का निर्माण तकरीबन पूरा हो चुका है। परियोजना की स्वीकृत लागत 1774.09 करोड़ है।

साढ़े तीन से चार घंटे में पहुंच जाएंगे लखनऊ



पूर्वांचल एक्सप्रेस वे को जोड़ने वाले गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे के निर्माण से लखनऊ की दूरी पांच घंटे की बजाए साढ़े तीन से चार घंटे में पूरी हो जाएगी। हालांकि इस रास्ते लखनऊ की दूरी थोड़ी बढ़ जाएगी लेकिन, कोई अवरोध नहीं होने की वजह से समय कम लगेगा। गोरखपुर से बस्ती, अयोध्या होते हुए लखनऊ की दूरी 279 किमी है जबकि लिंक एक्सप्रेसवे से दूरी 311 किमी पड़ेगी। लिंक एक्सप्रेसवे से गोरखपुर और आजमगढ़ के बीच भी आवाजाही आसान और तेज हो जाएगी। साथ ही गोरखपुर से आगरा और दिल्ली की राह भी आसान हो जाएगी। इसके बन जाने से व्यापारियों को भी बहुत फायदा होगा। वहीं इस मार्ग से गोरखपुर से प्रयागराज की दूरी भी कम हो जाएगी।

यह है लिंक एक्सप्रेसवे का रूट



91.35 किलोमीटर लंबा यह लिंक एक्सप्रेसवे गोरखपुर के सदर तहसील के जैतपुर गांव से शुरू होकर आजमगढ़ जिले के सालारपुर गांव में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से मिलता है। यह लिंक एक्सप्रेसवे गोरखपुर, संतकबीर नगर, अंबेडकर नगर और आजमगढ़ से होकर गुजर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed