फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Three accused arrested from railway station, five mobiles recovered

Gorakhpur News: रेलवे स्टेशन से तीन आरोपी गिरफ्तार, पांच मोबाइल बरामद

Mon, 16 Jun 2025 01:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Three accused arrested from railway station, five mobiles recovered
जीआरपी ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के पश्चिमी छोर से किया गिरफ्तार
विज्ञापन


गोरखपुर। जीआरपी ने रेलवे स्टेशन व ट्रेनों में चोरी व लूट करने वाले तीन शातिरों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों की गिरफ्तारी गोरखपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के पश्चिमी छोर से की। तीनों के पास से पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिसकी कीमत 50 हजार रुपये के करीब है। तीनों चोरी का मोबाइल बेचने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचे थे।


जीआरपी प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि प्लेटफाॅर्म नंबर एक के पश्चिमी छोर पर तीन संदिग्ध युवक घूम रहे हैं। तीनों के पास चोरी के मोबाइल फोन हैं जिसे बेचने की बात कर रहें हैं। प्लेटफार्म नंबर एक के पश्चिमी छोर पर पहुंचकर कुंईखोर निवासी संदीप चौहान, बेलीपार के ककरा खुर्द निवासी विनय चौहान व देवरिया के भाटपार रानी के रोति अग्रहरि को पकड़ लिया। उनके कब्जे से 50 हजार रुपये कीमत के पांच मोबाइल बरामद कर जब्त कर लिया गया। पूछताछ की गई तो तीनों ने बताया कि एक साथ ट्रेनों, प्लेटफार्म आदि पर चोरी करते हैं। गिरफ्तार रोहित अग्रहरि का पुराना आपराधिक इतिहास है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed