{"_id":"67c8a458bd6da5453207d90f","slug":"gorakhpur-news-threatened-to-convert-case-registered-against-accused-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-861357-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: धर्म परिवर्तन कराने की दी धमकी, आरोपी पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: धर्म परिवर्तन कराने की दी धमकी, आरोपी पर केस दर्ज
विज्ञापन
गुलरिहा इलाके की घटना, युवक ने दी है अपहरण की धमकी
पहले आए मामले में पुलिस ने की थी कार्रवाई तब पीड़िता ने बदल दिया था बयान
गुलरिहा। थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने गांव के ही एक संप्रदाय विशेष के युवक पर अपहरण कर धर्म परिवर्तन कराकर शादी करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इस मामले में कुछ दिन पूर्व मुख्यमंत्री से जनता दरबार में मिलकर न्याय की गुहार लगाई थी। सीएम के निर्देश पर पुलिस मामले में जांच कर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
पीड़ित युवती के मुताबिक, उसके गांव का दूसरे संप्रदाय का युवक पिछले कई महीने से उसे परेशान कर रहा है। फोन पर धमकी देकर बुलाता है, कहता है कि नहीं आओगी तो तुम्हारे घरवालों को जान से मार देंगे। युवक से परेशान होकर पीड़िता ने जनवरी माह में केस दर्ज कराया था। पुलिस ने कार्रवाई शुरू की तो जांच के दौरान सामाजिक डर से पीड़िता बयान के दौरान छेड़छाड़ के आरोप से मुकर गई थी। इसके कुछ दिन बाद ही आरोपी फिर से पीड़िता को परेशान करने लगा। अब घर से उठा ले जाने और धर्म परिवर्तन कराकर शादी की धमकी दे रहा है।