फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Those who have made a series of defeats in UP are claiming victory in Bihar: Om Prakash Rajbhar

यूपी में हार की श्रृंखला बनाने वाले बिहार में कर रहे जीत का दावा: ओमप्रकाश राजभर

Tue, 02 Sep 2025 01:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Those who have made a series of defeats in UP are claiming victory in Bihar: Om Prakash Rajbhar
एनेक्सी भवन में आयोजित सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कै
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राहुल-अखिलेश पर कसा तंज
विज्ञापन

गोरखपुर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बिहार में विपक्षी दलों के वोट अधिकार यात्रा पर कटाक्ष किया है। गोरखपुर आए मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी लोगों को गुमराह कर रहे हैं। अखिलेश यादव भी नाटक कर रहे हैं। अखिलेश यादव 2014 हारे, 2017 हारे, 2019, हारे 2022 हारे, 2024 हारे। यूपी में हार की ऋंखला बनाने वाले बिहार में जाकर इंडिया गठबंधन को जिताने की बात कह रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोप पर कहा कि 2014 के चुनाव में देश में कांग्रेस की सरकार थी, तब भाजपा ने 282 सीटों पर चुनाव जीता था। 2024 में जब देश में एनडीए गठबंधन की सरकार थी तो भाजपा 240 सीट जीती। अगर वोट चोरी करती तो इतनी कम सीट क्यों जीतती। इंडिया गठबंधन के लोग जनता को गुमराह कर रहे हैं। जनता इनके झांसे में नहीं आने वाली है। मंत्री ने कहा कि बिहार में रोहंगिया को वोटर बनाया है। इस पर चुनाव आयोग की चिंता गलत नही है।

अगला चुनाव भी एनडीए के साथ लड़ेंगे
निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मंत्री संजय निषाद के बयान पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि संजय निषाद ने कभी नहीं कहा कि गठबंधन तोड़ लेंगे। वह यह कहे कि जिनको वह पसंद नही हैं वह गठबंधन तोड़ लें। हर जाति में कुछ नेता है जो बढ़ती लोकप्रियता से परेशान हैं। मंत्री ने कहा कि हम लोग पूरी मजबूती के साथ गठबंधन के साथ हैं। 2027 का चुनाव भी एनडीए गठबंधन के साथ मिल कर लड़ेंगे।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने दुनिया को दिया बुद्ध के शांति का संदेश
मंत्री ने कहा कि भारत आतंकवाद का घोर विरोधी है। प्रधानमंत्री दुनिया के किसी देश में जाते हैं तो बुद्ध के शांति का संदेश देते हैं। वह गर्व से कहते हैं कि हम बुद्ध की धरती से आए हैं, जिन्होंने पूरी दुनिया को शांति का संदेश दिया। प्रधानमंत्री ने आतंकवाद को समाप्त करने की जो पहल की है उसका दुनिया के अधिकतर देश समर्थन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed