फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: This time DDU will also invite medal donors

Gorakhpur News: इस बार मेडल डोनर्स को भी आमंत्रित करेगा डीडीयू

Fri, 18 Jul 2025 01:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: This time DDU will also invite medal donors
25 अगस्त को है गोरखपुर विश्वविद्यालय का 44वां दीक्षांत समारोह
विज्ञापन


87 स्मृति पदक प्रदान किए जाने हैं दीक्षांत समारोह में टॉपर्स को
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय का 44वां दीक्षांत समारोह 25 अगस्त को आयोजित होगा। पहली बार परिसर से बाहर आयोजित हो रहे इस दीक्षांत समारोह को नया कलेवर देने की कोशिशों में विश्वविद्यालय प्रशासन जुटा है। इसके तहत इस बार स्मृति पदक देने वाले लोगों को भी आमंत्रित किया जाएगा। डीडीयू प्रशासन उनकी सूची तैयार करा रहा है।

डीडीयू में इस बार टॉपर्स व मेधावी विद्यार्थियों को कुल 87 स्मृति पदक प्रदान किए जाएंगे। ये प्रतिष्ठित संस्थाओं या व्यक्तियों की तरफ से प्रायोजित हैं। दीक्षांत समारोह में करीब एक दशक से मेडल डोनर्स को आमंत्रित नहीं किया जा रहा है। इस बार सभी मेडल डोनर्स को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


...
टॉपर छात्र के कॉलेज प्रबंधक व प्राचार्य भी होंगे आमंत्रित
विश्वविद्यालय के टॉपर्स की सूची में हाल के वर्षों में महाविद्यालयों के छात्रों ने भी बड़ी संख्या में जगह बनाई है। करीब एक तिहाई टॉपर्स कॉलेजों से ही आते हैं। टॉपर्स छात्र अपने अभिभावकों के साथ तो आमंत्रित होते हैं लेकिन कॉलेजों के प्रबंधक या प्राचार्य आमंत्रित नहीं होते हैं। डीडीयू प्रशासन ने इस बार निर्णय लिया है कि इस दीक्षांत समारोह में टॉपर्स के कॉलेज प्रबंधक व प्राचार्य को भी आमंत्रित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


....
बीजे के टॉपर को अतुल माहेश्वरी स्मृति स्वर्ण पदक
अमर उजाला की ओर से अतुल माहेश्वरी स्मृति स्वर्ण पदक बीजे के टॉपर को प्रदान किया जाता है। पत्रकारिता के प्रति प्रोत्साहन के लिए यह स्मृति पदक वर्ष 2019 से दिया जा रहा है। इस तरह सातवीं बार यह स्मृति पदक बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (बीजे) के टॉपर को दिया जाएगा।

...
20 तक सभी परिणाम जारी करने की तैयारी
डीडीयू और कॉलेजों के यूजी और पीजी के करीब 95 प्रतिशत से अधिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। डीडीयू प्रशासन की कोशिश है कि 20 जुलाई तक हर हाल मेें सभी परिणाम घोषित कर दिए जाएं। इसे लेकर परीक्षा विभाग को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

...
डीडीयू ने जारी किए 17 विषयों के परीक्षा परिणाम
विश्वविद्यालय प्रशासन ने बृहस्पतिवार को 17 परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए। परीक्षा नियंत्रक डॉ कुलदीप सिंह ने बताया कि एमए सतत शिक्षा एवं विस्तार कार्य के चतुर्थ सेमेस्टर, एमए शिक्षाशास्त्र के द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर, अंग्रेजी चतुर्थ सेमेस्टर, भूगोल के द्वितीय सेमेस्टर, इतिहास के द्वितीय सेमेस्टर, संस्कृत के द्वितीय सेमेस्टर, एमए-एमएससी गणित के द्वितीय सेमेस्टर, एमएससी एक्वाकल्चर के द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर, एमएससी भौतिक विज्ञान के चतुर्थ सेमेस्टर, एमबीए के द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर, एमकॉम द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर सत्र 2024-25 के परीक्षा फल वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।


...
वर्जन
स्मृति पदक जिन डोनर्स की ओर से प्रदान किए जाते हैं, उन्हें इस बार आमंत्रित किया जाएगा। स्मृति पदक प्रदान करते समय उनकी उपस्थिति टॉपर्स के लिए भी विशेष होगी। टॉप करने वाले महाविद्यालयी छात्रों के प्रबंधकों व प्राचार्यों को भी आमंत्रित किया जाएगा।
- प्रो. पूनम टंडन, कुलपति, डीडीयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed