फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Third accused in the rape case of a mentally challenged woman arrested in a police encounter

Gorakhpur News: मंदबुद्धि महिला से दुष्कर्म मामले में तीसरा आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Sat, 14 Jun 2025 12:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Third accused in the rape case of a mentally challenged woman arrested in a police encounter
आरोपी के पास से तमंचा और एक कारतूस बरामद
विज्ञापन

गोरखपुर। बेलघाट थाना क्षेत्र के एक गांव की 55 वर्षीया मंदबुद्धि महिला के साथ बुधवार देर शाम हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीसरे आरोपी सफीक खान उर्फ गोलू को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। सफीक के पैर में गोली लगी है और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता का मकान गांव के बाहर है। बुधवार शाम साढे़ सात बजे वह नदी की तरफ जा रही थी। उसे अकेला देखकर सोनू उर्फ गप्पा, मो. रज्जा उर्फ बबलू और शफीक खान उर्फ गोलू उसे सुनसान स्थान की ओर खींच ले गए और तीनों ने दुष्कर्म किया। महिला की चीख सुनकर दूसरी महिला घटना स्थल की ओर पहुंची तो आरोपी भाग गए। वह महिला पीड़िता को अपने घर ले आई और उसके पति को सूचना दी। बृहस्पतिवार पीड़िता के पति की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस शुक्रवार को दो आरोपियों सोनू और मो रज्जा को गिरफ्तार कर लिया था। भागे फिर रहे तीसरे आरोपी शफीक की तलाश में थी। देर रात खबर लगी कि तीसरा आरोपी शफीक गांव छोड़कर भाग रहा है। इसके बाद पुलिस ने गौरीगंज रोड पर सघन जांच शुरू कर दी। इसी दौरान सफीक वहां से पैदल गुजरता दिखा। पुलिस को देख सफीक ने फायर झोंक दिया। बेलघाट एसओ विकास नाथ ने पैर में गोली मारकर सफीक को दबोच लिया। उसके पास से पुलिस ने एक तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। घायल सफीक को सीएचसी बेलघाट में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस की अभिरक्षा में उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed