{"_id":"66fb3d4fee2de24c8504e7a9","slug":"gorakhpur-news-thieves-targeted-three-shops-in-raptinagar-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-701563-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: चोरों ने राप्तीनगर की तीन दुकानों को बनाया निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: चोरों ने राप्तीनगर की तीन दुकानों को बनाया निशाना
विज्ञापन
गोरखपुर। शाहपुर क्षेत्र के राप्ती नगर चौराहे पर पेंट की दुकान सहित तीन जगहों पर रविवार की रात चोरी हुई। मुंह बांधे पहुंचे दो चोरों ने ताला तोड़कर पेंट की दुकान से 24 हजार रुपये नकदी उड़ा दी। बीयर की दुकान से 12 केन बीयर और इलेक्ट्रानिक की दुकान से सामान उठा ले गए। पीड़ितों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है।
मिली जानकारी के अनुसार राप्ती नगर फेज एक निवासी मुक्तिनाथ मिश्रा की बिल्डिंग में पंजाब नेशनल बैंक की ब्रांच खुली है। उसी बिल्डिंग में मुक्तिनाथ परिवार के साथ रहते हैं। उसमें उनकी पेंट की एक दुकान है। रविवार की शाम को वह दुकान बंद करके सो गए। सोमवार की सुबह जगे तो देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ है।
भीतर जाने पर मालूम हुआ कि कैश काउंटर में रखी करीब 24 हजार रुपये नकदी चोर उठा ले गए हैं। उनके बगल में ही मनोज सिंह की इलेक्ट्रानिक की दुकान से चोर ईयर बड्स सहित कई सामान उठा ले गए। कुछ दूरी पर स्थित बीयर शॉप में घुसकर चोरों ने काउंटर तोड़ दिया। लेकिन नकदी नहीं मिलने पर 12 केन बीयर उठा ले गए। सीसीटीवी फुटेज में दो युवक मुंह बांधे हुए रात 12.40 बजे नजर आए हैं। जो एक बजे के बाद आसपास देखे गए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।