{"_id":"686ec71c422dc5ac41052eb9","slug":"gorakhpur-news-thieves-released-on-bail-from-jail-stole-a-bike-again-all-three-were-caught-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-997663-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जेल से जमानत पर छूटे चोरों ने फिर चुराई बाइक, तीनों पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जेल से जमानत पर छूटे चोरों ने फिर चुराई बाइक, तीनों पकड़े गए
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपियों में एक बाल अपचारी भी शामिल
गोरखपुर। जेल से जमानत पर छूटे चोरों ने एक व्यक्ति के घर के बाहर खड़ी बाइक चुरा ली। फिर उसका रजिस्ट्रेशन नंबर से लेकर इंजन नंबर तक बदल दिया। पुलिस ने बुधवार को तीनों को दबोच कर उनके पास से चोरी की बाइक बरामद कर ली है। पकड़े गए आरोपियों ने एक बाल अपचारी भी शामिल है।
थानाप्रभारी पीपीगंज प्रभुदयाल सिंह ने बताया कि बीते 11 जून को पीपीगंज कस्बा निवासी आशु शर्मा ने पुलिस को सूचना दी कि घर के बाहर से उनकी बाइक चोरी हो गई। मामले की जांच में जुटी टीम ने जब घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो तीन लोग बाइक ले जाते हुए दिखाई दिए। इसके बाद पुलिस ने मुखबिर सूचना पर तीनों को दबोच लिया। आरोपियों की पहचान पचगांवा निवासी नितिन गौड़ उर्फ कमलेश व तनिष्क पांडेय व एक बाल अपचारी के रूप में हुई है। थानाप्रभारी ने बताया कि तीनों के खिलाफ शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरी के कई मामले दर्ज हैं। हाल ही में तीनों जेल से छूटने बाद दोबारा चोरी शुरू कर दिए थे।