फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: There will be showers with thunder and lightning..the rising mercury will come down again

Gorakhpur News: गरज-चमक के साथ पड़ेंगी बौछारें..चढ़ता पारा फिर उतरेगा

Thu, 20 Feb 2025 12:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: There will be showers with thunder and lightning..the rising mercury will come down again
पूर्वानुमान: पूर्वी यूपी में हो सकती है बूंदाबांदी, पश्चिमी विक्षोभ के चलते हो सकता है मौसम में बदलाव
विज्ञापन




गोरखपुर। बीते कुछ दिनों से चढ़ता पारा दिन में गर्मी बढ़ा रहा है। हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में फिर बदलाव की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग ने बृहस्पतिवार को पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान जताया है। इससे तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।



बुधवार को मौसम शुष्क रहा और अधिकतम तापमान भी 28.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे गर्मी का अहसास होने लगा। इस वक्त चार अलग-अलग चक्रवात सक्रिय हैं। जम्मू कश्मीर के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मंगलवार शाम को बादल छा गए थे। हालांकि रात में चली हवा से बादल उड़ गए और मौसम साफ हो गया। बुधवार सुबह गोरखपुर और आसपास के जिलों में हल्का कोहरा छाया। इसके बाद मौसम साफ हो गया। दोपहर में तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।
विज्ञापन




हालांकि, सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते पूर्वी यूपी में बृहस्पतिवार को मौसम में परिवर्तन की भी संभावना जताई गई है। मौसम विशेषज्ञ मोहम्मद दानिश का कहना है कि इस परिवर्तन के चलते पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इससे तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। इसके बाद शुक्रवार से फिर तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed