{"_id":"6830c907f881bb49df0501b9","slug":"gorakhpur-news-there-will-be-relief-from-jamsthe-design-of-major-intersections-will-change-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-946730-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जाम से मिलेगी निजात...बदलेगा प्रमुख चौराहों का डिजाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जाम से मिलेगी निजात...बदलेगा प्रमुख चौराहों का डिजाइन
विज्ञापन
नगर निगम कराएगा सुंदरीकरणः मोहद्दीपुर, नौसड़, पैड़लेगंज, स्पोर्ट्स कॉलेज चौराहे का बदलेगा स्वरूप
स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शासन को भेजा गया प्रस्ताव
गोरखपुर। शहर के प्रमुख चौराहों का डिजाइन भी अक्सर जाम का कारण बनता है। सड़क चौड़ीकरण की वजह से कई चौराहों पर गोलंबर किनारे हो गए हैं। अब नगर निगम शहर के प्रमुख चौराहों का सुंदरीकरण कराएगा। स्मार्ट सिटी परियोजना 2025-26 में इसे शामिल किया गया है। शासन से स्वीकृति के बाद इसकी डीपीआर तैयार की जाएगी।
चौराहों के डिजाइन से सबसे ज्यादा समस्या नौसड़, मोहद्दीपुर और पैडलेगंज में होती है। मोहद्दीपुर में दो गोलंबर हैं। वहीं, पैड़लेगंज में गोलंबर के पास चौराहा ही नहीं है। यातायात पुलिस के सर्वे में भी यह समस्या सामने आई थी। इसी को देखते हुए नगर निगम पांच चौराहों के स्वरूप को बदलेगा।
चार का चयन कर लिया गया है, जिसमें नौसड़, मोहद्दीपुर, पैड़लेगंज और स्पोर्ट्स कॉलेज चौराहा शामिल है। पांचवें चौराहे के लिए भी सर्वे किया जा रहा है। एक चौराहे के सुंदरीकरण में करीब पांच करोड़ रुपये की लागत आएगी। हर चौराहे पर किसी महापुरुष की मूर्ति, फाउंटेन, सजावटी लाइट लगाई जाएगी।
विज्ञापन
गोलंबर को आकर्षक बनाया जाएगा। उसमें लाइटें भी लगाई जाएंगी। चौराहों के बीच बनाई गई गोलंबर को बड़ा किया जाएगा। नगर निगम के मुख्य अभियंता संजय चौहान ने बताया कि चौराहों के सुंदरीकरण को स्मार्ट सिटी परियोजना में शामिल किया गया है। शासन से स्वीकृति के बाद इसकी डीपीआर तैयार की जाएगी।