{"_id":"68a230d5f915955c05076b25","slug":"gorakhpur-news-there-will-be-relief-from-jam-now-one-way-from-betiyahata-to-firaq-chowk-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1039950-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जाम से मिलेगी निजात...बेतियाहाता से फिराक चौक तक अब वन-वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जाम से मिलेगी निजात...बेतियाहाता से फिराक चौक तक अब वन-वे
विज्ञापन
जाम से निजात दिलाने के लिए नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस ने बनाई योजना
बेतियाहाता से फिराक चौक की तरफ ही जाएंगे वाहन, वापसी में दूसरे रास्ते आना होगा
गोरखपुर। शहरवासियों को जाम से निजात दिलाने के लिए नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस ने मिलकर कई योजनाएं बनाई हैं। इसी क्रम में बेतियाहाता से फिराक चौक तक के मार्ग को अब वन-वे करने की तैयारी है। जल्द ही डॉक्टरों संग बैठक करके इस प्रस्ताव को अंतिम रूप दिया जाएगा।
योजना के अनुसार, अब वाहनों की आवाजाही केवल बेतियाहाता से फिराक चौक की ओर होगी। यदि किसी को फिराक चौक से बेतियाहाता आना है तो वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करना होगा। उन्हें एडीजी आवास के सामने वाले तिराहे से होकर बेतियाहाता की ओर जाना होगा। अधिकारियों का कहना है कि यह व्यवस्था लागू होने के बाद जाम की समस्या में काफी कमी आएगी और यातायात सुगम होगा।
इस रूट पर रोजाना भारी संख्या में दोपहिया और चारपहिया वाहन गुजरते हैं। सड़क किनारे गाड़ियां खड़ी होने की वजह से आए दिन जाम की स्थिति बन जाती है। वन-वे सिस्टम लागू होने के बाद यहां से गुजरना आसान होगा। एसपी ट्रैफिक संजय कुमार ने बताया कि वन-वे में एंबुलेंस और मरीज लेकर आने वाले वाहनों को छूट दी जाएगी। इसके अलावा ई-रिक्शा, ऑटो और अन्य कॉमर्शियल वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। यह प्रतिबंध दिन में रहेगा।
विज्ञापन
--
पहले होगा ट्रायल
एसपी ट्रैफिक ने बताया कि वन-वे करने से पहले डॉक्टरों के साथ बैठक की जाएगी। इसके बाद इसे ट्रायल के रूप में लागू किया जाएगा। इसके बाद लोगों से फीडबैक लिया जाएगा। सफल होने के बाद नगर निगम की ओर से वहां बोर्ड लगवाया जाएगा जिससे लोगों को पता चल सके।
--
सड़क पर नहीं होगी पार्किंग
पैडलेगंज से छात्रसंघ चौराहा, फिराक गोरखपुरी चौराहा होते हुए बेतियाहाता हनुमान मंदिर तक के मार्ग को नगर निगम ने नो पार्किंग और नो वेंडिंग जोन घोषित कर दिया है। अब इस मार्ग पर गाड़ी खड़ी करने, ठेला-खोमचा लगाने या अवैध रूप से दुकान लगाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिराक गोरखपुरी चौराहा से बेतियाहाता चौराहे तक एक स्थान पर नोटिस बोर्ड भी लगाया गया है। वहीं, वाहनों की पार्किंग के लिए निगम ने इंडियन बैंक के अधिकारियों से बात की है। अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने बताया कि बैंक की खाली जमीन मिल जाए तो वहां पर पार्किंग की सुविधा उपलब्ध करा दी जाएगी।