फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: There will be a fine for parking vehicles from Padleganj to Betiyahata Hanuman Temple

Gorakhpur News: पैडलेगंज से बेतियाहाता हनुमान मंदिर तक वाहन खड़ा करने पर लगेगा जुर्माना

Sun, 17 Aug 2025 01:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: There will be a fine for parking vehicles from Padleganj to Betiyahata Hanuman Temple
नगर निगम ने इस सड़क को नो पार्किंग और नो वेंडिंग जोन किया घोषित
विज्ञापन

गोरखपुर। शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु और सुरक्षित बनाने के लिए नगर निगम ने बड़ा कदम उठाया है। पैडलेगंज से छात्रसंघ चौराहा, फिराक गोरखपुरी चौराहा होते हुए बेतियाहाता हनुमान मंदिर तक के मार्ग को नगर निगम ने नो पार्किंग और नो वेंडिंग जोन घोषित कर दिया है। अब इस मार्ग पर गाड़ी खड़ी करने, ठेला-खोमचा लगाने या अवैध रूप से दुकान लगाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर न केवल जुर्माना लगाया जाएगा बल्कि उनका सामान भी जब्त कर लिया जाएगा। इस प्रावधान के लिए 5000 रुपये तक जुर्माना तय किया गया है। आम नागरिकों को जागरूक करने के लिए पिछले तीन दिनों से नगर निगम की ओर से लगातार अनाउंसमेंट किए जा रहे हैं। वहीं फिराक गोरखपुरी चौराहा से बेतियाहाता चौराहे तक एक स्थान पर नोटिस बोर्ड भी लगाया गया है।
विज्ञापन

यह निर्णय हाल ही में कमिश्नर अनिल ढींगरा के निर्देश पर नगर निगम सभागार में हुई बैठक में लिया गया था। नगर निगम ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए जोनवार जिम्मेदारी भी तय कर दी है। जोनल अधिकारी जोन-3 रवि कुमार सिंह, जोनल अधिकारी जोन-2 ओपी यादव, सफाई निरीक्षक राम विजय, सुनील मणि त्रिपाठी, अवर अभियंता सूरज शर्मा, अवनीश भारती और रंजीत को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने बताया कि यह कदम शहर की यातायात समस्या को कम करने और मुख्य मार्गों को अतिक्रमण मुक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। अभियान लगातार चलेगा और नियम तोड़ने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed