{"_id":"684f1fb2f2998b111e08ffa8","slug":"gorakhpur-news-there-were-more-people-on-the-dry-boat-than-its-capacityit-overturned-due-to-strong-wind-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-972356-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सूखी नाव पर क्षमता से अधिक लोग थे सवार...तेज हवा से पलट गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सूखी नाव पर क्षमता से अधिक लोग थे सवार...तेज हवा से पलट गई
विज्ञापन
नाव पलटी तो भतीजे को बचाने में डूब गए पवारू, भतीजा बाहर आ गया
चिल्लूपार (गोरखपुर)। नेतवारपट्टी गांव के लोग जिस नाव (डेंगी) पर सवार थे, उसकी क्षमता पांच से छह लोगों के बैठने की थी। लेकिन, 14 लोग सवार थे। सवार लोगों के अनुसार, यह नाव सूखी थी, जिसकी काफी समय से मरम्मत भी नहीं हुई थी। नदी में तेज हवा के झोंके से नाव पलट गई।
हादसे के बाद तैरकर बाहर आए लोगों ने बताया कि नाव पलटी तो भतीजे की जान बचाने के लिए पवारू यादव ने अपने जान की बाजी लगा दी। वह तैरना जानते थे। भतीजे जयप्रकाश यादव को डूबता देख उसे तैरकर बचा लिया लेकिन खुद राप्ती नदी में डूब गए। पवारू के पांच बच्चे हैं। घटना के समय दो पुत्र घर पर ही मौजूद थे। जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र यादव ने पवारू के घर पहुंच कर परिजनों को सांत्वना दी। नाव पर सवार मुकेश यादव ने कहा कि नाव भदिला प्रथम गांव की थी। यह सूखी हुई थी यानी बहुत दिनों से पानी में नहीं गई थी। अचानक हवा के झोंके से पलट गई।
--
फोन गिर गया, परिजन कॉल करते रहे
नाव नदी में पलटी तो सवार लोगों के मोबाइल फोन पानी में गिर गए। घर से परिजन उन्हें कॉल करते रहे लेकिन बात नहीं हो सकी। आसपास मौजूद लोगों के फोन से परिजनों को घटना की जानकारी हुई। नाव पर सवार शेषनाथ यादव ने बताया कि नाव पलटते ही चीख-पुकार मच गई। घाट से थोड़ी ही दूर रहने के कारण तैरकर वह बाहर आ गए।
विज्ञापन
--
किसी तरह बची जान...
नाव से सकुशल हम लोग आगे बढ़ रहे थे। नाव सूखी थी लेकिन अचानक पलटेगी इसका थोड़ा सा भी अंदेशा नहीं था। हवा के झोंके से नाव पलट गई।
- रविंद्र यादव
पटीदारों के साथ सीमांकन कराने जा रहे थे। नाव पलटने का थोड़ा भी अंदेशा नहीं था। डूब रहे लोगों को बचाने के लिए नदी में कूदे लेकिन पवारू को बचाया नहीं जा सका।
- सत्यदेव यादव, ग्राम प्रधान, नेतवारपट्टी
तीन साल पहले भी नाव पलटने से दो की हुई थी मौत
चिल्लूपार। बड़हलगंज थाना क्षेत्र के नेतवारपट्टी गांव स्थित राप्ती नदी में नौ अक्तूबर 2022 को भी नाव पलट गई थी। हादसे में नाव पर सवार दो लोगों की मौत हो गई थी। उस समय भी डेंगी नाव पर नेतवारपट्टी गांव की एक महिला समेत छह लोग पशुओं के लिए चारा लेने राप्ती नदी के दूसरी तरफ देवरिया जिले के भदिला गांव की तरफ जा रहे थे। नदी पार करते समय अचानक अनियंत्रित होकर नाव डूबने लगी। किसी तरह लोगों ने महिला व अन्य 4 युवकों को बचा लिया। लेकिन, उसपर सवार बृजेश यादव (22) व बलिराम सिंह (30) डूब गए थे। संवाद