{"_id":"680fd39b4156f58b0a054e6e","slug":"gorakhpur-news-there-was-fraud-in-the-name-of-marriage-a-haryana-youth-returned-after-registering-a-case-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-917970-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: शादी के नाम पर हुई थी ठगी, केस दर्ज करा वापस लौटा हरियाणा का युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: शादी के नाम पर हुई थी ठगी, केस दर्ज करा वापस लौटा हरियाणा का युवक
विज्ञापन
गीडा इलाके में शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुआ था हरियाणा का युवक
गोरखपुर। शादी कराने के नाम पर हरियाणा के युवक से 1.28 लाख रुपये ठगी के मामले में गीडा थाना पुलिस की लापरवाही सामने आई है। पीड़ित सुरेंद्र कुमार छह दिन तक गाड़ी नंबर, मोबाइल नंबर और आधार कार्ड जैसी अहम जानकारियां देने के बावजूद थाने का चक्कर लगाता रहा, लेकिन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ केस दर्ज कर उसे खाली हाथ लौटा दिया गया।
सुरेंद्र कुमार ने आरोप लगाते हुए बताया कि दुल्हन को भगाने में प्रयुक्त कार का नंबर, शादी तय कराने वाली मधु का मोबाइल नंबर और चांदनी के आधार कार्ड की कॉपी पुलिस को सौंपी थी। लेकिन, गीडा थाना पुलिस न तो आरोपियों की पहचान कर पाई और न ही उनकी गिरफ्तारी के लिए कोई सक्रियता दिखाई। अंत में पीड़ित को घर लौटना पड़ा। पीड़ित के बार-बार आग्रह के बावजूद पुलिस ने होटल के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगालने या आरोपियों के काॅल डिटेल खंगालने में तत्परता नहीं दिखाई। जबकि इन दोनों सुबूतों से आरोपियों का लोकेशन और नेटवर्क आसानी से सामने आ सकता था।