फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: There was an altercation and a fight between two parties over buying chocolates at the shop

Gorakhpur News: दुकान पर चाकलेट लेने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी, मारपीट

Thu, 11 Sep 2025 02:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: There was an altercation and a fight between two parties over buying chocolates at the shop
सहजनवां के भगौरा गांव का मामला, पुलिस दोनों पक्षों पर कार्रवाई कर जांच में जुटी
विज्ञापन

सहजनवां। सहजनवां के भगौरा गांव में मंगलवार शाम किराने की दुकान पर चाकलेट लेने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों से कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 13 नामजद समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भगौरा निवासी विनोद कुमार गांव में किराने की दुकान चलाते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि एक दस वर्षीय किशोर दुकान पर आया और बिना पूछे चाकलेट निकालकर चला गया। कुछ देर बाद वह अपनी बहन के साथ लौटा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध पर किशोर के परिजनों ने दुकान में घुसकर विनोद और उनके परिवार के सदस्यों को लाठी-डंडे और ईंट से पीटकर घायल कर दिया। इस संबंध में विनोद की तहरीर पर पुलिस ने काजल रावत, जयहिंद रावत, रीता रावत, अमित, कोमल, आदर्श मद्वेशिया, माधुरी समेत कुछ अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


वहीं, दूसरे पक्ष से जयहिंद रावत ने तहरीर में आरोप लगाया कि उसका बेटा अर्पित दुकान पर टॉफी लेने गया था, जहां दुकानदार ने गाली दी। बेटी काजल ने घर पर घटना की जानकारी दी। जब परिजन दुकान पर उलाहना लेकर पहुंचे तो दुकानदार व उसके परिजनों ने मारपीट कर जयहिंद, उसकी पत्नी, बेटे और बेटी को घायल कर दिया। जयहिंद की तहरीर पर पुलिस ने सत्यम गुप्ता, विनोद, जया, ज्योति और रीता के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस दोनों पक्षों का बयान लेकर मामले की जांच में जुट गई है। गांव में एहतियातन शांति व्यवस्था के लिए पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed