फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, There was a stir over fake information about terrorist attack in Gola.

Gorakhpur News: 'नक्सली बम लेकर घूम रहे हैं, हो सकता है आतंकी हमला', सूचना से मचा हड़कंप- जानें पूरा मामला

Sat, 27 Jul 2024 11:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 27 Jul 2024 11:21 AM IST
सार

आतंकवादी हमले की सूचना पर बृहस्पतिवार को रातभर गोला पुलिस परेशान हुई। सर्विलांस पर नंबर लगाने पर क्षेत्र के बारानगर निवासी अंकित कुमार के नाम से सिम मिला। जांच करते हुए पुलिस उसके घर पहुंची तो अंकित ने बताया कि चार दिन से उसका मोबाइल फोन गायब है और उसमें सिम भी लगा है। अब पुलिस मोबाइल फोन की तलाश में जुटी है।
 

विज्ञापन
In Gorakhpur, There was a stir over fake information about terrorist attack in Gola.
यूपीपी( सांकेतिक) - फोटो : फेसबुक पेज

विस्तार

आतंकवादी हमले की सूचना पर बृहस्पतिवार को रातभर गोला पुलिस परेशान हुई। सर्विलांस पर नंबर लगाने पर क्षेत्र के बारानगर निवासी अंकित कुमार के नाम से सिम मिला। जांच करते हुए पुलिस उसके घर पहुंची तो अंकित ने बताया कि चार दिन से उसका मोबाइल फोन गायब है और उसमें सिम भी लगा है। अब पुलिस मोबाइल फोन की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


पुलिस कंट्रोल रूम में बृहस्पतिवार की रात नौ बजे किसी ने फोन कर सूचना दी कि सराय चौक के पास स्थित विकास शू हाउस पर नक्सली हमला होने वाला है। चार-पांच नक्सली बम लेकर घूम रहे हैं। वह कस्बे की दुकानों को उड़ाने जा रहे हैं।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। दुकान मालिक विकास गुप्ता को फोन कर पुलिस ने बुलाया। उनसे पुरानी रंजिश या झगड़े के बारे में पूछताछ की गई। अगल-बगल के दुकानदारों को भी फोन कर पूछताछ की गई। कुछ नहीं मिलने पर पुलिस मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाते हुए कस्बे में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ और बम से उड़ाने की सूचना पर दुकानदार भी सहम गए। रातभर एक दूसरे को फोन कर जानकारी लेते रहे। सुबह होने पर सभी ने राहत की सांस ली और अपने-अपने दुकान खोले। इधर, पुलिस सर्विलांस की मदद से फोन आने वाले नंबर की पहचान करते अंकित के घर पहुंचकर पूछताछ की।


एसपी दक्षिणी जितेंद्र कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम में फोन आया था। जांच में एक युवक का नंबर मिला है। उसका मोबाइल फोन गायब है। दोबारा फोन करने पर उठ नहीं रहा है। नंबर को सर्विलांस पर लगाकर जांच की जा रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed