{"_id":"682a2be627a992ce560963b4","slug":"gorakhpur-news-there-was-a-scuffle-to-board-the-general-coach-of-amrapali-express-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-941457-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: आम्रपाली एक्सप्रेस के जनरल कोच में चढ़ने को लेकर हुई धक्का-मुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: आम्रपाली एक्सप्रेस के जनरल कोच में चढ़ने को लेकर हुई धक्का-मुक्की
विज्ञापन
लुधियाना जाने के लिए पति चढ़ गया ट्रेन में, पत्नी-बच्चे छूटे
गोरखपुर। ट्रेनों के देर से चलने की वजह से रविवार को गोरखपुर स्टेशन पर यात्रियों को काफी दिक्कतें हुईं। देर की वजह से राप्तीसागर समेत कुछ ट्रेनों का प्लेटफार्म भी बदला। इस आपाधापी के बीच दोपहर करीब पौने दो बजे पहुंची आम्रपाली एक्सप्रेस के जनरल कोच में चढ़ने को लेकर धक्कामुक्की होने लगी। आरपीएफ व जीआरपी के जवानों ने भीड़ नियंत्रित किया। फिर भी कई लोग ट्रेन में नहीं चढ़ सके। देवरिया जिले की एक युवक ट्रेन में सवार हो गया, जबकि उसकी पत्नी और बच्चा स्टेशन पर ही छूट गए।
आम्रपाली एक्सप्रेस रविवार को अपने निर्धारित समय से 1:32 घंटे देरी से दोपहर पौने दो बजे गोरखपुर स्टेशन पहुंची। इस ट्रेन की प्रतीक्षा में खड़े यात्रियों ने बताया यह ट्रेन नियमित रूप से एक नंबर प्लेटफार्म पर आती है, लेकिन आज इसके दो नंबर पर आने की घोषणा हुई थी। इसके बाद ट्रेन आने से कुछ देर पहले फिर एक नंबर पर आने की सूचना दी गई। यह ट्रेन पहुंची तो सवार होने के लिए दौड़ रहे लोग धक्कामुक्की करने लगे। करीब 10 मिनट तक रुकने के बाद ट्रेन चल दी तो एक महिला चिल्लाते हुए दौड़ लगाती दिखी। देवरिया जिले के सलेमपुर की रहने वाली महिला ने बताया कि वह पति के साथ लुधियाना जा रही थी। उसके पति वहां होटल में काम करते हैं। पिछले दिनों भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध के चलते वे काम छोड़कर लौट आए थे। अब पत्नी-बच्चे के साथ जा रहे थे। वे सामान समेत अंदर चढ़ गए और वह बच्चे समेत बाहर ही रह गई। पति-पत्नी के बीच फोन पर बात हुई तो पति ने अलगे स्टेशन (खलीलाबाद) पर उतरने की बात कही। इसके बाद महिला ने राहत की सांस ली। दिल्ली के शाहदरा जाने वाले रघुवीर ने बताया कि पूछताछ काउंटर पर सही प्लेटफार्म नंबर नहीं बता रहे। कभी कह रहे है ट्रेन दो नंबर प्लेटफार्म में आएगी।
-- -
कई अन्य ट्रेनों का भी बदलना पड़ा प्लेटफार्म
रविवार को गोरखपुर से चलने वाली और गोरखपुर होकर जाने वाली कई नियमित और कई स्पेशल ट्रेन देर से चलीं। इसके कारण दुर्ग एक्सप्रेस को पांच नंबर प्लेटफार्म से भेजना पड़ा। दरभंगा क्लोन को तीन नंबर प्लेटफार्म में रोका गया। राप्तीसागर प्लेटफार्म नंबर छह पर आती है, इसे तीन नंबर प्लेटफार्म पर भेजा गया। इसी तरह अन्य ट्रेनों का भी अंतिम समय में प्लेटफार्म बदला गया। इससे लोगों को एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफार्म के बीच दौड़ना पड़ा। प्रयागराज जाने वाले राजेश पांडेय की इस चक्कर में ट्रेन छूट गई।
विज्ञापन
पुराने फुट ओवर ब्रिज के बंद होने से बढ़ी परेशानी
गोरखपुर जंक्शन का जीर्णोंद्धार हो रहा है। उधर पुराने हो चुके एक फुट ओवरब्रिज को लंबे समय से बंद कर रखा है। इसके जगह नया फुटओवर ब्रिज बन रहा है। इसे मार्च में पूरा हो जाना चाहिए था। लेकिन अभी तक यह पूरा नहीं हुआ है। यह फुट ब्रिज स्टेशन के ठीक बीच में है। लोग सबसे अधिक इसी का प्रयोग करते थे। अब लोगों को स्टेशन के दूसरे कोने में भागना पड़ता है।