फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: There was a lot of excitement in Gorakhpur as India became the world champion.

Gorakhpur News: भारत के वर्ल्ड चैंपियन बनते ही गोरखपुर में धूम-धड़ाका

Mon, 03 Nov 2025 02:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: There was a lot of excitement in Gorakhpur as India became the world champion.
भारत की जीत पर मिर्जापुर में जश्न मनाते हुए।
रात 12 बजे मैच जीतने के साथ ही शहर में शुरू हो गई आतिशबाजी
विज्ञापन


गोरखपुर। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार की रात इतिहास रचते हुए पहली बार वर्ल्ड कप अपने नाम किया तो गोरखपुर की सड़कों पर भी इसका उल्लास दिखा। आधी रात जीत के जश्न में क्रिकेट प्रेमियों ने खूब आतिशबाजी की।
साउथ अफ्रीका की आखिरी बल्लेबाज के आउट होने के साथ ही लोग जीत का जश्न मनाने सड़कों पर उतर आए। शहर के मोहद्दीपुर, असुरन, गोलघर, तारामंडल, बेतियाहाता और बक्शीपुर समेत ज्यादातर जगहों पर आतिशबाजी के साथ ही भारत माता के जयकारे लगने लगे। पटाखों की आवाज सड़कों के साथ ही रिहायशी इलाकों में भी सुनी गईं। कई जगह मिठाइयां भी बांटी गईं। हर क्रिकेटप्रेमी इस विशेष अवसर को यादगार बनाने के लिए आतुर दिखा। कई परिवारों ने अपने घरों की बालकनियों और छतों पर दीप जलाकर महिला टीम को सलाम किया।
विज्ञापन

मैच में भारतीय टीम ने बड़ा स्कोर खड़ा किया, तभी से क्रिकेटप्रेमी आश्वस्त दिखे कि भारतीय शेरनियां इस बार वर्ल्ड कप लेकर ही लौटेंगी। दक्षिण अफ्रीकी कप्तान के एक छोर पर डटे रहने के बावजूद नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से क्रिकेटप्रमियों के विश्वास को बल मिलता गया। अफ्रीकी कप्तान के आउट होने के साथ ही मैच का परिणाम आने के पहले ही लोगों ने जीत की तैयारियां शुरू कर दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिकेटप्रेमी दुर्गेश चौधरी ने कहा कि भारत की बेटियों ने कमाल कर दिया है। पहली बार टीम चैंपियन बनी है। इसके पहले भी मौके थे लेकिन आज टीम ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed