फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: There should be strong security arrangements in the police recruitment examination: CM Yogi

पुलिस भर्ती परीक्षा में हो सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम : सीएम योगी

Tue, 20 Aug 2024 03:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: There should be strong security arrangements in the police recruitment examination: CM Yogi
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पुलिस भर्ती परीक्षा में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। किसी भी कीमत पर गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। फोरलेन, सिक्सलेन और ओवरब्रिज को समय से पूरा कराने का निर्देश देते हुए सीएम ने कहा कि सभी विकास परियोजनाओं की अधिकारी नियमित रूप से प्रगति की समीक्षा करें। निगरानी कर गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सोमवार को गोरखनाथ मंदिर में अधिकारियों के साथ विकास कार्यों को लेकर बैठक कर रहे थे। उन्होंने पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर की गई तैयारी की जानकारी भी ली। कहा कि कहीं भी गड़बड़ी नहीं मिलनी चाहिए। 29 एवं 30 अगस्त को राज्यपाल के आगमन पर चर्चा की। कानून व्यवस्था की जानकारी ली और आगामी त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने 21 अगस्त को आरक्षण को लेकर एससी-एसटी संगठनों के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन पर भी चर्चा की और इसकी तैयारी को लेकर निर्देश दिया। जिले में बाढ़ की स्थिति की जानकारी लेने के बाद कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सभी जरूरी उपाय किए जाएं। अधिकारी नदियों के जलस्तर पर नजर रखें ताकि जरूरत पड़ने पर राहत एवं बचाव कार्य में देरी न होने पाए। इस दौरान सभी आला अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed