{"_id":"6732745aeae600c7ff0a0a08","slug":"gorakhpur-news-there-should-be-no-laxity-in-security-arrangements-in-khichdi-fair-cm-yogi-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-744246-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिचड़ी मेले में सुरक्षा के इंतजाम में न हो कोताही : सीएम योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिचड़ी मेले में सुरक्षा के इंतजाम में न हो कोताही : सीएम योगी
विज्ञापन
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि खिचड़ी मेले और गोरखपुर महोत्सव की तैयारियों में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। अभी से पूरा प्लान तैयार कर लें। उन्होंने खिचड़ी मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर खास हिदायत दी। कहा कि मेले में लाखों की संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं इसलिए फोर्स की कमी नहीं होनी चाहिए।
मुख्यमंत्री ने सोमवार सुबह झारखंड रवाना होने के पहले गोरखनाथ मंदिर में अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिए। कहा कि कुंभ मेला भी है इसलिए ध्यान रहे कि सारी फोर्स न भेज दें। खिचड़ी मेले को लेकर पूरा प्लान तैयार कर फोर्स का इंतजाम कर लें। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। गोरखपुर महोत्सव की तैयारियों के बारे में उन्होंने अधिकारियों से जानकारी ली। कहा कि महोत्सव में स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता देनी है। इसके अलावा जिन बड़े कलाकारों को बुलाना है बैठक कर उनका नाम फाइनल कर लें। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जितने भी विकास संबंधित प्रोजेक्ट हैं उन्हें गुणवत्ता के साथ समय से पूरा कराएं। निर्माण कार्य में तेजी लाएं। उन्होंने लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई का भी निर्देश भी दिया।