{"_id":"671eb3852ea70143ed0f23c4","slug":"gorakhpur-news-there-is-panic-again-due-to-rumor-of-bomb-in-the-plane-coming-from-bangalore-to-gorakhpur-case-registered-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-729471-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बंगलूरू से गोरखपुर आ रहे विमान में फिर बम की अफवाह से हड़कंप, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बंगलूरू से गोरखपुर आ रहे विमान में फिर बम की अफवाह से हड़कंप, केस दर्ज
विज्ञापन
गोरखपुर। बंगलूरू से गोरखपुर आए अकासा एयरलाइंस के विमान में एक बार फिर बम की अफवाह से एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। विमान में 177 यात्री सवार थे, जिनमें तीन बच्चे शामिल थे। विमान के लैंडिंग के बाद बम खोज एवं निरोधक दस्ता (बीडीडीएस) ने अंदर-बाहर के साथ सभी उपकरणों की जांच की। कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिलने के बाद 40 मिनट की देरी से विमान को दिल्ली रवाना कर दिया गया। इधर, अकासा एयरलाइंस की ओर से एम्स थाने में तहरीर देने के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एयरपोर्ट निदेशक आरके पराशर ने बताया कि रविवार को दोपहर 12:36 बजे एयरलाइंस के सिक्योरिटी इंचार्ज ने सूचना दी कि अकासा की फ्लाइट संख्या क्यूपी 1880 बंगलूरू में एक्स (ट्विटर) हैंडल के माध्यम से बम की सूचना मिली है। यह विमान बंगलूरू से गोरखपुर और फिर गोरखपुर से दिल्ली जाती है। दोपहर 1:33 बजे विमान की लैंडिंग गोरखपुर एयरपोर्ट पर हुई।
दोपहर 1:50 बजे इसके दरवाजे खुले और दो बजे तक यात्रियों को सुगमतापूर्वक उतारते हुए उन्हें शीघ्र लगेज भी दे दिया गया। टीम ने तत्काल विमान को खाली कराकर सुरक्षा घेरे में ले लिया।
विज्ञापन
40 मिनट देरी से दिल्ली के लिए हुई रवाना
यात्रियों काे उतारने के बाद दोपहर 2:42 विमान को उड़ान भरने के लिए क्लियरेंस मिला। अपराह्न 3:43 बजे विमान को दिल्ली के लिए उड़ान भरने की इजाजत दी गई। बम की अफवाह की वजह से विमान ने 40 मिनट की देरी से उड़ान भरी।
24 अक्तूबर को भी इसी विमान में मिली थी बम की सूचना
बंगलूरू से गोरखपुर होकर दिल्ली जाने वाले विमान में 24 अक्तूबर को भी एक्स के माध्यम से बम की सूचना मिली थी। उस दिन जांच के बाद शाम करीब 4:30 बजे विमान को उड़ान भरने की इजाजत दी गई। विमान ने साढ़े तीन घंटे की देरी से उड़ान भरी।
बम की सूचना पर पहुंची टीम
सूचना मिलते ही बम थ्रेट असेसमेंट समिति के सभी सदस्य एयरपोर्ट निदेशक के कार्यालय में उपस्थित हो गए। इसमें वायु यातायात नियंत्रण अधिकारी, भारतीय वायु सेना, सुरक्षा अधिकारी, बीडीडीएस टीम, फायर ब्रिगेड टीम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी की टीम एंबुलेंस सहित पहुंच गई। इसके बाद एयरपोर्ट निदेशक आरके पराशर ने आवश्यक कार्यवाही शुरू कराई।
वर्जन
एक्स के माध्यम से अकासा एयरलाइंस के विमान में बम की सूचना मिली थी। सूचना पर तत्काल बम थ्रेट असेसमेंट समिति के सभी सदस्य पहुंच गए। विमान को सुरक्षा घेरे में लेकर सुरक्षाकर्मियों ने सघन तलाशी ली। कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। यात्रियों को कहीं कोई परेशानी नहीं होने दी गई। सुरक्षा जांच के बाद 40 मिनट देरी से फ्लाइट दिल्ली के लिए रवाना हुई।
- आरके पराशर, एयरपोर्ट निदेशक, गोरखपुर
जांच के बाद 40 मिनट देरी से दिल्ली के लिए विमान ने उड़ान भरी, 177 यात्री थे सवार, इनमें तीन बच्चे भी
संवाद न्यूज एजेंसी