फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: There is no upliftment of Dalits, backward people and minorities under Congress-BJP: Mayawati

कांग्रेस-भाजपा के रहते दलितों, पिछड़ों एवं अल्पसंख्यकों का उत्थान नहीं : मायावती

Sun, 26 May 2024 05:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: There is no upliftment of Dalits, backward people and minorities under Congress-BJP: Mayawati
गोरखपुर।
विज्ञापन

बसपा प्रमुख मायावती ने शनिवार को चंपा देवी पार्क में आयोजित पार्टी की चुनावी रैली में भाजपा और सपा पर जमकर हमला बोला। कहा कि कांग्रेस की तरह भाजपा ने भी संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया। बसपा ने सत्ता में रहते हुए सभी के हितों का ख्याल रखा। इन जातिवादी, पूंजीवादी और सांप्रदायिक सोच वाले ऐसे दलों के रहते कभी गरीबों, दलितों, पिछड़ों एवं अल्पसंख्यकों का उत्थान नहीं हो सकता। पूरे देश में एससी और ओबीसी का कोटा नहीं भरा गया। समाजवादी पार्टी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि सपा सत्ता में रहते हुए सरकारी कर्मचारियों की पदोन्नति में आरक्षण को खत्म कराया, जिसे अभी तक लोग भूले नहीं हैं।




भाजपा पर हमला करते हुए मायावती ने कहा कि सत्ता में रहते हुए उसने अपने पूंजीपति मित्रों को लाभ पहुंचाने के सरकारी विभागों में निजीकरण को लागू किया। निजीकरण के माध्यम से भर्ती की जा रही है। इसमें बिना आरक्षण प्रक्रिया के भर्ती किया जा रहा है। हिंदुत्व की आड़ में एक विशेष वर्ग पर जुल्म किया जा रहा है। उनको गरीब की हालत नजर नहीं आती है। सरकार की खराब आर्थिक नीति का असर देश पर पड़ा है। आम जनता के साथ मध्यम वर्गीय व्यापारी परेशान हैं। भाजपा और विपक्षी दल सत्ता में आने के लिए साम, दाम, दंड, भेद का प्रयोग कर रहे हैं। भाजपा और संघ के लोग गांवों में जाकर पांच किलो अनाज देने की बात कर रहे हैं। वह राशन आपके द्वारा टैक्स के रूप में दिए गए रुपये का है। ऐसे में सतर्क रहने की जरूरत है। उनके झांसे में न आएं। उनके सत्ता में आने पर हर हाथ को काम देने का काम करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed