फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Theft by breaking the lock of the branch manager's house

Gorakhpur News: शाखा प्रबंधक के मकान का ताला तोड़कर चोरी

Fri, 10 Jan 2025 12:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Theft by breaking the lock of the branch manager's house
मध्य प्रदेश में पीएनबी में हैं अभिनव, शाहपुर पुलिस कर रही जांच पड़ताल
विज्ञापन

पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके के धर्मपुर स्थित प्रगति विहार कॉलोनी में शाखा प्रबंधक के बंद मकान का ताला तोड़कर चोर लगभग चार लाख के गहने और कीमती सामान समेट ले गए। जानकारी पर पीड़ित बुधवार को उज्जैन से गोरखपुर मकान पर पहुंचे। बृहस्पतिवार को शाहपुर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही हैं।

शाहपुर इलाके के धर्मपुर स्थित प्रगति विहार काॅलोनी निवासी अभिनव त्रिपाठी मध्य प्रदेश के उज्जैन में पंजाब नेशनल बैंक में शाखा प्रबंधक हैं। वह परिवार सहित वहीं रहते हैं। मकान की देखभाल शहर में रहने वाली उनकी बहन करती हैं। अभिनव त्रिपाठी ने बताया कि प्रथम तल पर किरायेदार रहते थे, वह तीन दिसंबर को कमरा खाली कर चले गए। 18 दिसंबर को उनकी बहन मकान देखने गई तब सब ठीक था। रविवार को मकान देखने पहुंचीं तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा था। इसके बाद चोरी की जानकारी दी। बुधवार को गोरखपुर पहुंचकर देखा कि आलमारी तोड़कर चोरों ने लगभग चार लाख के गहने और कीमती सामान चुरा ले गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed