फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: The youth who shot himself got his friend booked for attempted murder

Gorakhpur News: खुद पर गोली चलवाने वाले युवक ने दोस्त पर कराया हत्या की कोशिश का केस

Sat, 30 Aug 2025 02:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: The youth who shot himself got his friend booked for attempted murder
गोरखपुर में अपनी प्रेमिका से मिलने आया था कानपुर काकादेव का रहने वाला राहुल गौतम
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में खुला मामला, युवक के दोस्त के पास से पुलिस ने बरामद किया पिस्टल
राहुल की तहरीर पर दोस्त पर हत्या के प्रयास का केस, बयान के आधार पर दोनों जाएंगे जेल
गोरखपुर। सूदखोरों से पीछा छुड़ाने के लिए अपने ऊपर गोली चलवाने वाला युवक अब अपने ही दोस्त के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज कराया। बेलीपार पुलिस ने उसके दोस्त अनूप को हिरासत में ले लिया है। बयान के आधार पर दोनों युवक शनिवार को पुलिस कोर्ट में पेश किए जाएंगे। हिरासत में लिए गए युवक के पास से घटना में इस्तेमाल पिस्टल भी बरामद हुआ है। दोनों युवक कानपुर के काकादेव थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। घायल युवक अपनी प्रेमिका से मिलने गोरखपुर आया था। यहीं पर उसने यह योजना बनाई थी।


कानपुर के काकादेव थाना क्षेत्र में मतइयापुरवा निवासी राहुल गौतम अपनी प्रेमिका से मिलने गोरखपुर आया था। रेलवे बस स्टेशन के पास एक होटल में रुका था। कोतवाली इलाके की रहने वाली प्रेमिका से उसका संपर्क सोशल मीडिया जरिये हुआ था। राहुल ने बताया कि बुधवार को अपने दोस्त अनूप को मिलने के लिए बुलाया था। उसका दोस्त रात में रामगढ़ताल घूमाने चला गया। स्कूटी से देर रात तक उसके साथ घूमता रहा। इस दौरान वह नौसड़ के आगे एक जगह पर रात करीब 2 बजे चाय पीने लगा और इस बीच एक कार से दो युवक उतरे एक ने गोली चला दी। गोली उसके कंधे में लगी। इसके बाद उसका दोस्त उसे स्कूटी से जिला अस्पताल ले गया। जहां पर प्राथमिक इलाज कर डाक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उसके दोस्त ने रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में डायल 112 को सूचना दी थी। इसलिए रामगढ़ताल थाने की पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह घायल से बयान लिया। तब पता चला कि घटना गीडा थाना क्षेत्र में हुई है। गीडा थाने की पुलिस ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज जाकर घायल का बयान लेकर जांच शुरू की तो पता चला कि बेलीपार इलाके में घटना हुई है। जांच में पता चला कि राहुल गौतम को किसी बदमाश ने गोली नहीं मारी है बल्कि उसने ही अपने दोस्त से गोली चलवाई है। राहुल एसी मैकेनिक है। उसके ऊपर लाखों रुपये कर्ज हो गए हैं। सूदखोरों से परेशान होकर वह भागता फिर रहा था। उनसे छुटकारा पाने के लिए उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर यह प्लान बनाया था। उसे लग रहा था कि गोली लगने की सूचना के बाद सूदखोर कुछ दिन तक रुपये नहीं मांगेंगे। घटना के बाद उसका दोस्त बस्ती चला गया था। बस्ती में उसके मां की ननिहाल है। जबकि राहुल गौतम अस्पताल चला गया जिससे मेडिकल कराकर गोली के बारे में सभी को बता सके। पुलिस ने अनूप को हिरासत में लिया तो उसने घटना के बारे में जानकारी दी और वारदात में इस्तेमाल पिस्टल भी बरामद कराई। बेलीपार पुलिस ने राहुल की तहरीर पर अनूप के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


कोट
दोनों आरोपी पुलिस की हिरासत में है। अब बयान के आधार पर राहुल को भी आरोपी बनाते हुए शनिवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
- जितेंद्र कुमार, एसपी साउथ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed