फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: The youth who sexually exploited the girl has been arrested

Gorakhpur News: युवती का शारीरिक शोषण करने वाला युवक गिरफ्तार

Sun, 27 Jul 2025 01:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: The youth who sexually exploited the girl has been arrested
आरोपी ने शादी का झांसा देकर किया था शारीरिक शोषण
विज्ञापन

चार माह की गर्भवती होने पर शादी से कर दिया था इन्कार
सरदारनगर। चौरीचौरा पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक शोषण करने वाले युवक को शनिवार को तरकुलहां मंदिर रोड से गिरफ्तार कर लिया। युवती ने आरोपी के खिलाफ चौरीचौरा थाने में केस दर्ज कराया था।

क्षेत्र की रहने वाली युवती का पिछले एक साल से मोतीराम अड्डा निवासी राहुल यादव के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि राहुल ने उसे और उसके परिवार को विश्वास में लेकर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने लगा। युवती जब चार माह की गर्भवती हुई तो राहुल ने गर्भपात के लिए दबाव बनाने लगा। इसके बाद शादी से इन्कार करते हुए युवती व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़िता ने मामले में राहुल के खिलाफ केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन

थाना प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed