फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: The world is watching the greatness of Mahakumbh.

Gorakhpur News: महाकुंभ के महात्म्य को देख रही है दुनिया

Wed, 26 Feb 2025 12:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: The world is watching the greatness of Mahakumbh.
सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में किया ‘कुंभ मेला : हिंदू जगत का सूक्ष्म दर्शन’ पुस्तक का विमोचन
विज्ञापन

स्मृतिशेष इतिहासकार प्रो. ज्ञानेंद्र कुमार राय की पुस्तक में कुंभ की ऐतिहासिकता से लेकर आधुनिक काल की विकास यात्रा का है वर्णन
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार शाम गोरखनाथ मंदिर में स्मृतिशेष इतिहासकार, पुरातत्वविद एवं इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व आचार्य प्रो. ज्ञानेंद्र कुमार राय की पुस्तक ‘कुंभ मेला: माइक्रोकॉस्म ऑफ द हिंदू वर्ल्ड’ (कुंभ मेला : हिंदू जगत का सूक्ष्म दर्शन) का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने विमोचन प्रति पर लिखा कि महाकुंभ के माहात्म्य को दुनिया देख रही है। कुंभ मेला पर आधारित यह पुस्तक अद्भुत है।
पुस्तक विमोचन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लेखक स्वर्गीय प्रो ज्ञानेंद्र राय के परिवार को अपनी मंगलमय शुभकामनाएं दीं। पुस्तक को लिखने के दौरान ही प्रो. राय का निधन हो गया था और उनके बाद उनकी पुत्री डॉ. स्मिता राय ने इसे पूरा किया। पत्नी आशा राय ने इसका प्रकाशन सुनिश्चित कराया।
विज्ञापन



पुस्तक में कुंभ मेले की ऐतिहासिक यात्रा का विस्तृत वर्णन किया गया है। इसमें प्राचीन ग्रंथों में कुंभ मेले के उल्लेख से लेकर मध्यकालीन और आधुनिक काल के दौरान इसके विकास तक को समाहित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




महाकुंभ का महापर्व समय के साथ सामाजिक और राजनीतिक परिवर्तनों के अनुसार कैसे ढला, इसके बावजूद अपनी आत्मा को कैसे संरक्षित रखा, इसका यह पुस्तक एक सूक्ष्म और गहन दृष्टिकोण प्रस्तुत करती है।



इस पुस्तक में ऐतिहासिक संदर्भों से इस तथ्य को प्रतिष्ठित किया गया है कि कुंभ मेला सनातन अथवा हिंदुत्व को नजदीक से समझने का महत्वपूर्ण दर्शन है। यह महज एक धार्मिक जुटान नहीं है, बल्कि हिंदुत्व की शक्ति और अनेकता में एकता के सनातन संदेश का साक्ष्य है। कुंभ की इन्हीं विशेषताओं से यूनेस्को ने इसे मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की मान्यता दी है।



प्रो. राय की यह पुस्तक प्रयागराज के अलावा हरिद्वार, नासिक और उज्जैन में आयोजित होने वाले कुंभ मेले के विविध आयामों पर समग्र दृष्टि डालती है। इसमें अखाड़ों के इतिहास, उनकी परंपरा और सनातन धर्म की रक्षा में उनके महत्व को विस्तार से रेखांकित करती है। इससे यह समझने का भी अवसर मिलता है कि कल्पवास, कुंभ मेले का जीवन कैसे सनातन की जीवंत परंपरा का परिचायक है।




गोरखनाथ मंदिर में विमोचन के बाद पुस्तक के लेखक स्वर्गीय प्रो. ज्ञानेंद्र कुमार राय की पत्नी आशा राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। पुस्तक विमोचन के अवसर पर महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर के कुलपति डॉ. सुरिंदर सिंह, डॉ. एसपी सिंह, प्रमथनाथ मिश्र, रामजन्म सिंह, डॉ. अरुण कुमार सिंह, डॉ. ओपी सिंह, डॉ. अनिल कुमार सिंह, डॉ. प्रदीप कुमार राव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed