{"_id":"67a113f15cc60fbd24037499","slug":"gorakhpur-news-the-world-is-looking-towards-india-to-fulfill-the-need-of-nursing-staff-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-829691-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नर्सिंग स्टाफ की आवश्यकता पूर्ति को भारत की ओर देख रही दुनिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नर्सिंग स्टाफ की आवश्यकता पूर्ति को भारत की ओर देख रही दुनिया
विज्ञापन
महायोगी गोरखनाथ विवि के फैकल्टी ऑफ नर्सिंग और पैरामेडिकल की तरफ से दीप प्रज्ज्वलन एवं सेवा शपथ ग्रहण समारोह
गोरखपुर। द वेस्ट बंगाल विश्वविद्यालय ऑफ हेल्थ साइंसेज के पूर्व कुलपति और सिस्टर निवेदिता विश्वविद्यालय कोलकाता के एमेरिटस प्रोफेसर प्रो. भावतोष विश्वास ने कहा कि दुनिया भर में 45 लाख नर्सिंग स्टाफ की आवश्यकता है। पूरी दुनिया इसकी पूर्ति के लिए भारत की तरफ देख रही है। नर्सिंग की पढ़ाई करने वालों को भविष्य में रोजगार की कमी नहीं होगी।
प्रो. भावतोष विश्वास सोमवार को वसंत पंचमी के अवसर पर महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ नर्सिंग और पैरामेडिकल की तरफ से आयोजित ''''''''दीप प्रज्वलन एवं सेवा शपथ ग्रहण समारोह'''''''' को बतौर मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। नर्सेज को चिकित्सा में समर्पण, सेवा और कर्तव्य निष्ठा का संकल्प दिलाते हुए प्रो. भावतोष ने कहा कि प्राचीन वैदिक चिकित्सा में महर्षि चरक ने विश्व को चिकित्सा सेवा का अनमोल ज्ञान दिया जिसका पूरा विश्व अनुकरण कर रहा है।
समारोह के विशिष्ट अतिथि भारत सरकार के पूर्व ड्रग कंट्रोलर और मुख्यमंत्री के सलाहकार डॉ. जीएन सिंह ने कहा कि छात्र जीवन में साधना के साथ सामंजस्य, संतुलन बना कर चलना होगा। समारोह की अध्यक्षता करते हुए महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुरिंदर सिंह ने कहा कि प्रोफेशनल नर्स के लिए रोजगार के अपार अवसर है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरविंद कुशवाहा, नर्सिंग संकाय की प्रमुख डॉ. डीएस अजीथा, कुलसचिव डॉ. प्रदीप कुमार राव ने भी सम्मानित किया।