{"_id":"684dd155a29e1135e3093ca0","slug":"gorakhpur-news-the-work-of-diverting-the-river-at-kamharia-ghat-is-incomplete-the-concern-of-the-officers-has-increased-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-971309-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कम्हरिया घाट पर नदी की धारा मोड़ने का काम अधूरा, अफसरों की बढ़ी चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कम्हरिया घाट पर नदी की धारा मोड़ने का काम अधूरा, अफसरों की बढ़ी चिंता
विज्ञापन
एक्सप्रेस-वे से यात्रा के दौरान कम्हरियाघाट का कार्य देख सकते हैं मुख्यमंत्री
गोरखपुर। लिंक एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसी रास्ते गोरखपुर आएंगे। इस दौरान वे सरयू नदी के कम्हरिया घाट का भी निरीक्षण कर सकते हैं। यहीं कटान रोकने के लिए धारा मोड़ने का काम चल रहा है। सेतु निगम के अधिकारियों ने शनिवार को कम्हरियाघाट का निरीक्षण किया और अधूरे कार्यों को तेजी से पूरा कराने का निर्देश दिया।
कम्हरियाघाट में नदी की धारा सीधा करने का कार्य अंतिम चरण में था। इसी दौरान नदी में पानी बढ़ गया और करीब 40 मीटर काम अधूरा रह गया। अभी धारा मोड़ने के अन्य कार्य भी होने बाकी हैं। इस कार्य के लिए सेतु निगम को यूपीडा से 248 करोड़ रुपये मिलने हैं, जिसमें से अब तक करीब 100 करोड़ रुपये का भुगतान हो चुका है।
सेतु निगम के प्रबंध निदेशक धर्मवीर सिंह, संयुक्त प्रबंध निदेशक मिथिलेश कुमार एवं सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक एके सिंह ने शनिवार को लिंक एक्सप्रेस-वे के कम्हरिया घाट के कार्यों का निरीक्षण किया। संयुक्त प्रबंध निदेशक मिथिलेश कुमार ने बताया कि धारा मोड़ने का काम करीब 70 प्रतिशत पूरा हो चुका है। अन्य कार्य भी तेजी से कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
--