{"_id":"68daf568f1087482a20aa752","slug":"gorakhpur-news-the-woman-was-slit-after-being-rendered-unconscious-and-then-the-body-was-disposed-of-neatly-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1087569-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बेहोश कर काटा गया था महिला का गला, फिर सफाई से शव को ठिकाने लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बेहोश कर काटा गया था महिला का गला, फिर सफाई से शव को ठिकाने लगाया
विज्ञापन
पीएम रिपोर्ट आने के बाद फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स ने जताया अंदेशा
पीपीगंज थाना क्षेत्र में कलावती हत्याकांड का मामला, पुलिस कर रही जांच
तंत्र-मंत्र और पारिवारिक विवाद सहित कई पहलुओं पर जांच कर रही पुलिस
गोरखपुर। पीपीगंज थाना क्षेत्र के भुईदरपुर गांव में कलावती की हत्या कर शव को दूसरी जगह फेंका गया था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और मौके की स्थिति देखकर फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स ने अंदेशा जताया है कि महिला को बेहोश कर उसका गला काटा गया था। फिर सफाई से उसके शव को ठिकाने लगाया गया।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से यह पता चला है कि सिर को किसी भारी और धारदार हथियार से काटा गया था। एक्सपर्ट्स का मानना है कि एक वार में ही सिर धड़ से अलग हो गया। आमतौर पर यदि होश में किसी व्यक्ति का गला काटा जाए तो वह विरोध करेगा और संघर्ष के निशान भी मिलते हैं लेकिन कलावती के मामले में ऐसा नहीं है। शरीर पर संघर्ष का कोई चिन्ह नहीं मिला है साथ ही खून भी कम गिरा था। जबकि, गला कटने के बाद काफी ज्यादा खून बहता है। पुलिस तंत्र-मंत्र के साथ ही पारिवारिक विवाद सहित कई पहलुओं पर जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, पीपीगंज थानाक्षेत्र के भुईदरपुर गांव निवासी कलावती देवी (55) की बृहस्पतिवार को गला काटकर हत्या कर दी गई थी। उनका शव सड़क किनारे झाड़ियों में बरामद हुआ था। शव के पास ही एक हंसिया और झोला बरामद हुआ था। पुलिस ने मामले में मृतका की बहू उतरा यादव की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। मामले की जांच में जुटी एसओजी, क्राइम ब्रांच, सर्विलांस टीम समेत पुलिस की पांच टीमें करीबियों पर शक जताते हुए मृतका की बहू, भतीजे समेत छह लोगों से पूछताछ कर रही हैं। पुलिस ने पीपीगंज से भुईधरपुर तक लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें कुछ संदिग्ध नजर आए हैं। एक जगह कैमरे में कलावती भी नजर आई है। एसपी नॉर्थ जितेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि कई पहलुओं पर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही यह गुत्थी सुलझा ली जाएगी।