{"_id":"68b5f7621f9516087c0cf413","slug":"gorakhpur-news-the-way-is-clear-for-running-two-amrit-bharat-trains-they-will-run-through-gorakhpur-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1057343-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दो अमृत भारत चलाने का रास्ता साफ, गोरखपुर होकर चलेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दो अमृत भारत चलाने का रास्ता साफ, गोरखपुर होकर चलेंगी
विज्ञापन
छपरा-आनंद विहार स्पेशल और छपरा-अमृतसर स्पेशल को अब अमृत भारत की रेक लगाकर चलाने की तैयारी
छपरा-आनंद विहार एनईआर की पहली अमृत भारत होगी, रेक भेजने को रेलवे बोर्ड ने दिया निर्देश
गोरखपुर। जल्द ही दो नई अमृत भारत ट्रेन गोरखपुर होकर चलाई जाएगी। पूर्व में चल रही छपरा-आनंद विहार स्पेशल और छपरा-अमृतसर स्पेशल ट्रेन को अमृत भारत का रेक लगाकर चलाया जाएगा। रेलवे बोर्ड ने यांत्रिक विभाग की आपत्ति को खारिज करते हुए छपरा-आनंद विहार वाया गोरखपुर अमृत भारत चलाने की मंजूरी दे दी है। बोर्ड ने अमृत भारत की एक रेक छपरा भेजने का निर्देश भी दे दिया है। यह एनईआर की पहली अमृत भारत ट्रेन होगी।
इसके अलावा छपरा-अमृतसर स्पेशल ट्रेन में 20 अक्तूबर से टिकट की बुकिंग भी बंद कर दी गई है। इस ट्रेन को भी अमृत भारत की रेक से चलाने की तैयारी शुरू हो गई है। पिछले दिनों पूर्वोत्तर रेलवे के परिचालन विभाग ने पांच स्पेशल ट्रेनों को अमृत भारत एक्सप्रेस के रूप में चलाने का प्रस्ताव यांत्रिक विभाग को भेजा था लेकिन यांत्रिक विभाग ने पिटलाइन न होने का हवाला देकर आपत्ति लगा दी थी। लेकिन, अब रेलवे बोर्ड ने दो स्पेशल ट्रेन को अमृत भारत की रेक लगाकर चलाने की मंजूरी दे दी है। दोनों ट्रेनों को चलाने में कोई दिक्कत भी नहीं आएगी क्योंकि इन्हें पूर्व में चल रही स्पेशल ट्रेन के समय पर ही चलाया जाएगा।
-
स्पेशल ट्रेन के लिए रखे गए 280 रिजर्व कोच
त्योहार में स्पेशल ट्रेन चलाने के लिए रेल प्रशासन ने तैयारी कर ली है। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर पूर्वोत्तर रेलवे में 280 रिजर्व कोच रखा गया है। इसे स्पेशल ट्रेन बनाकर जरूरत के हिसाब से दिल्ली और मुंबई के लिए चलाई जाएगी।