फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: The water level of Saryu started decreasing rapidly, the river came below the danger mark in Ayodhya.

Gorakhpur News: तेजी से घटने लगा सरयू का जलस्तर, अयोध्या में नदी आई खतरे के निशान से नीचे

Sat, 21 Sep 2024 06:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 21 Sep 2024 06:32 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: The water level of Saryu started decreasing rapidly, the river came below the danger mark in Ayodhya.
गोरखपुर। कई दिनों से उफनाई सरयू नदी का जलस्तर अब तेजी से घटने लगा है। अयोध्या से लेकर बरहज तक खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू शुक्रवार को अयोध्या में खतरे के निशान से 23 सेमी नीचे आ गई है। जबकि, बरहज में यह अब भी खतरे के निशान से 95 सेमी ऊपर बह रही है। लेकिन, बीते 24 घंटे में इसका जलस्तर 45 सेमी नीचे आया है। इसके पानी से घिरे गांवों की संख्या 43 से घटकर 27 रह गई है। अब इन गांवों में 34 नाव चल रहीं हैं।
विज्ञापन

जिले में सरयू नदी के पानी से ही 43 गांव तीसरी बार प्रभावित हो गए थे। इन गावों में 57 नाव लगानी पड़ी। सबसे अधिक 35 गांव गोला तहसील के तथा आठ गांव खजनी के प्रभावित हुए थे। अब बाढ़ प्रभावित गावों की संख्या घटकर 27 रह गई है। इन गांवों में 34 नाव अब भी चल रही हैं। शुक्रवार को भी बाढ़ प्रभावित गावों में 710 राहत किट का वितरण प्रशासन की तरफ से कराया गया। सिंचाई विभाग के अभियंताओं के मुताबिक जिस तरह से तेजी से पानी घट रहा है, उससे लग रहा है एक से दो दिन में बाढ़ से पूरी तरह से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन

वहीं राप्ती नदी पहले से लाल निशान से काफी नीचे बह रही थी वह शुक्रवार को लगभग पौने तीन मीटर से अधिक नीचे पहुंच गई है। इसी प्रकार अन्य नदियों का जलस्तर लाल निशान से बहुत नीचे है। इन नदियों से बाढ़ का खतरा नहीं रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed