{"_id":"686ec2b47057e544d108e697","slug":"gorakhpur-news-the-third-eye-will-also-monitor-the-kanwar-route-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-997989-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: तीसरी आंख भी करेगी कांवड़ वाले रूट की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: तीसरी आंख भी करेगी कांवड़ वाले रूट की निगरानी
विज्ञापन
एडीजी ने कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर रिपोर्ट देने के दिए निर्देश
गोरखपुर। कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने की पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। एडीजी मुथा अशोक जैन ने जोन के सभी पुलिस कप्तान को चौकस रहने के साथ ही सुरक्षा-व्यवस्था की समीक्षा कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जाए। यात्रा मार्ग पर पुलिस की गश्त बढ़ाने के साथ ही प्रमुख चौराहा पर पिकेट लगाई जाए, ताकि कांवड़ियों को कोई असुविधा न हो। एडीजी ने बुधवार को कहा कि जिले में जिस मार्ग से कांवड़ियों का आवागमन होता है, भ्रमण कर उसकी स्थिति देख लें। सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील जगह को चिह्नित कर पुलिस पिकेट लगाने के साथ ही यात्रा के समय नियमित गश्त सुनिश्चत करें। एडिशनल एसपी, सीओ व थानेदार यात्रा मार्ग के होटल व ढाबा की सूची तैयार कर संचालक का मोबाइल नंबर अपने पास रखें। उनसे बात करके रेट लिस्ट चस्पा करा दें, ताकि इसे लेकर कहीं पर कोई विवाद न हो।