फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: The temperature dropped...the night started troubling due to increase in cold

Gorakhpur News: पारा लुढ़का...सर्दी बढ़ने से सताने लगी रात

Fri, 22 Nov 2024 03:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: The temperature dropped...the night started troubling due to increase in cold
गोरखपुर। रात का तापमान लुढ़ककर सामान्य से 2.3 किमी नीचे पहुंच गया है। पारा लुढ़कने से रात अब सर्द होने लगी है। दिन में धूप निकलने के चलते लोग लापरवाही बरत रहे हैं। घर से बिना ऊनी कपड़े और जैकेट के लोग घर से निकल जा रहे हैं। रात में घर वापसी के समय उनको यह लापरवाही भारी पड़ रही है। मौसम विशेषज्ञों की माने तो वायुमंडल में एक स्ट्रीम हवाएं चल रही हैं। इसके चलते मौसम में बदलाव दर्ज किया जा रहा है। तीन से चार दिन अभी यही स्थिति बनी रहेगी।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार की रात में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह भी सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस कम है। दिन में चल रही पछुआ हवाओं के चलते वातावरण में नमी बनी हुई है। इसके चलते दिन में भले ही धूप निकली लेकिन मौसम सुहाना रहा। लेकिन शाम होते ही ठंड का अहसास होने लगा। मौसम विशेषज्ञ अश्विनी कुमार ने बताया कि अभी चार-पांच दिन अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने वाला है। अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 से 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed