फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: The sultry heat tormented the whole day...cool winds gave relief in the evening

Gorakhpur News: दिन भर उमस भरी गर्मी ने सताया...शाम में ठंडी हवाओं ने दी राहत

Fri, 31 May 2024 05:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 31 May 2024 05:47 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: The sultry heat tormented the whole day...cool winds gave relief in the evening
गोरखपुर। तीखी धूप और उमस भरी गर्मी से लोग पूरे दिन बेहाल रहे। बृहस्पतिवार काे एक बार फिर पारा ऊपर चढ़ा, जिसकी वजह से लोग परेशान दिखे। यह सीजन का दूसरा सबसे गर्म दिन रहा। वहीं, रात का तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात में गर्मी से बेचैन लोगों को दिन भी गर्मी परेशान करती रही। लेकिन शाम होते ही मौसम ने अचानक करवट बदल ली। बादल छाने के साथ ठंडी पुरवा हवा बहने ने लोगों ने राहत महसूस की। मौसम विभाग ने दो-तीन दिन मौसम ऐसे ही बने रहने के साथ तेज हवा एवं बारिश होने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के आंकड़े पर ध्यान दे तो पिछले 36 घंटा इस सीजन का सर्वाधिक गर्म रहा। बुधवार को दिन का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, इसके बाद रात का तापमान भी सीजन में दूसरी बार सर्वाधिक 30.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन भर गर्मी से परेशान लोगों की रात भी बेचैनी में कटी। बृहस्पतिवार के मौसम ने भी लोगों को राहत नहीं दी। सुबह से ही लोगों उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। दिन चढ़ने के साथ सुबह 9 बजे तक तीखी धूप सताने लगी। दोपहर में भीषण गर्मी के चलते सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। जो लोग घर से बाहर निकले भी वह भीषण गर्मी से परेशान दिखे। शाम 5 बजे तक तीखी धूप व उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करती रही। लेकिन शाम होते ही मौसम का मिजाज बदल गया। ठंडी पुरवा हवा चलने से दिनभर गर्मी से परेशान लोगों ने राहत महसूस किया। मौसम विशेषज्ञों की माने तो दो जून तक मौसम का मिजाज ऐसे ही बना रहेगा।
विज्ञापन

ठंडी हवा के साथ बारिश से मिली राहत
बृहस्पतिवार की शाम को मौसम का मिजाज बदलने से तेज ठंडी हवा चलने लगी। जिससे भीषण गर्मी से परेशान लोगों ने राहत महसूस किया। गोरखपुर के आसपास जिलों में बारिश व ओला पड़ने से रात में भी लोगों को गर्मी से राहत मिली। जिले में भी कुछ हिस्सों में सुबह बूंदाबांदी होने की जानकारी भी मिली। मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार व शनिवार को कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केरल में मानसून ने दी दस्तक

मौसम विशेषज्ञों की मानें तो बृहस्पतिवार को दिन में मानसून ने केरल के तटीय क्षेत्र में दस्तक दे दी है। गोरखपुर और आसपास जिलों में 15 से 20 जून तक मानसून के पहुंचने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed