फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: The state's first common facility center will be built in Gorakhpur, delicious dishes will be made from coarse grains

Gorakhpur News: गोरखपुर में बनेगा प्रदेश का पहला कॉमन फैसिलिटी सेंटर, मोटे अनाज से बनेंगे स्वादिष्ट पकवान

Tue, 26 Aug 2025 01:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: The state's first common facility center will be built in Gorakhpur, delicious dishes will be made from coarse grains
अभी देश में केवल हैदराबाद में है इस तरह का मिलेट्स से व्यंजन बनाने वाला सीएफसी
विज्ञापन

ज्वाइंट डायरेक्टर गए हैं हैदराबाद स्थित सीएफसी में अध्ययन करने
गोरखपुर। प्रदेश का पहला और देश का दूसरा काॅमन फैसिल्टी सेंटर (सीएफसी) गोरखपुर में स्थापित होगा। इस सेंटर में मिलेट्स (मोटे अनाज) से स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किए जाएंगे। इस तरह का सेंटर देश में अभी केवल हैदराबाद में है। गोरखपुर के चरगांवा में सेंटर के लिए 10 एकड़ जमीन प्रस्तावित है। कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक को सेंटर स्थापित करने के लिए जरूरी जानकारी जुटाने के लिए हैदराबाद भेजा गया है।
संयुक्त निदेशक कृषि अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि मोटे अनाज में छिलका मजबूत होता है। आमतौर पर किसान और व्यापारी छिलके की वजह से मोटे अनाज का उचित उपयोग नहीं होने के कारण बुवाई नहीं करना चाहते हैं। मोटे अनाज कोदो में सात परत का छिलका होता है। उसको साफ करना कठिन काम है। सीएफसी में इसके लिए नई मशीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन

जिस तरह से आटा, मैदान और चावल से बिस्किट, दलिया व अन्य खाद्य पदार्थ बनाए जाते हैं उसी प्रकार इस सीएफसी में मिलेट्स से सेवई, पास्ता, नूडल, बिस्किट, और चॉकलेट जैसा न्यूटीवार बनाया जाएगा। ये सभी खाद्य पदार्थ ज्वार, बाजरा, कोदो, रागी आदि तैयार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त निदेशक ने बताया कि हैदराबाद में काॅमन फैसिलिटी सेंटर पांच से छह एकड़ में बना है। गोरखपुर में उसे 10 एकड़ में बनाया जाएगा। इसके लिए गोदाम भी बनाया जाएगा, जिसमें अनाज रखा जाएगा। इस सेंटर से किसान समूहों को भी जोड़ा जाएगा, जिससे उन्हें बाजार पर निर्भर होने के बजाय इस सेंटर में अपने उत्पाद भेजने की सुविधा मिलेगी।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed