फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: The stage will be eight feet high, preparations are underway

Gorakhpur News: आठ फीट ऊंचा होगा मंच, होने लगा तैयार

Thu, 26 Jun 2025 01:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: The stage will be eight feet high, preparations are underway
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों एक जुलाई को होना है आयुष विश्वविद्यालय का लोकार्पण
विज्ञापन

लगभग 60 गुणा 40 फीट का होगा मंच, पिछली पंक्ति में बैठे लोग भी आसानी से देख सकेंगे
भटहट। महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय के लोकार्पण समारोह को लेकर तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंचने लगी है। बुधवार को मंच तैयार करने को लेकर कार्य शुरू हो गया। मंच करीब 60 गुणा 40 फीट का होगा। पिछली पंक्ति में बैठे लोगों को भी मंच दिख सके, इसके लिए इसे करीब आठ फीट ऊंचा बनाया जा रहा है। परिसर में करीब साढ़े 11 हजार वर्ग फीट में जर्मन हैंगर पंडाल लगने का कार्य तेज हो गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले दो से तीन दिन में पंडाल सजकर तैयार हो जाएगा।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों एक जुलाई को उत्तर प्रदेश के पहले आयुष विश्वविद्यालय का लोकार्पण होना है। इसे देखते हुए तैयारियां और तेज कर दी गई हैं। लोकार्पण से पहले जो कार्य पूरे होने हैं, वे जल्द हो सकें, इसके लिए सुबह से लेकर देर रात तक काम चल रहा है। विश्वविद्यालय के मेन गेट के सामने से कार्यक्रम स्थल तक बैरिकेडिंग का काम भी बुधवार को शुरू हो गया। एडमिन ब्लॉक के सामने पश्चिम की तरफ राष्ट्रपति का मंच होगा। परिसर में करीब साढ़े 11 हजार वर्ग फीट क्षेत्र में जर्मन हैंगर पंडाल लगाया जा रहा है। मंच के पास ही स्विस कॉटेज बन रहा है। सामने से जा रही फोरलेन पर भी जिन पेड़ों की टहनियां ज्यादा नीचे तक झुकी हैं, उनकी छंटाई का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन


..
रात में पहुंचे आयुष मंत्री, लिया तैयारियों का जायजा
भटहट। आयुष मंत्री डॉ दया शंकर मिश्र बुधवार की रात करीब पौने 9 बजे आयुष विश्वविद्यालय में पहुंचे। वे यहां एक घंटे तक रहे। इस दौरान उन्होंने गेस्ट हाउस, एडमिन ब्लॉक, ऑडिटोरियम और पंचकर्म कुटिया का निरीक्षण किया। लोकार्पण समारोह की तैयारियों को लेकर भी कुलपति से पूरी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुष मंत्री ने कमियों को जल्द से ठीक करने के निर्देश दिए। कहा कि परिसर में सिर्फ औषधीय पौधे ही लगाए जाएं। स्थानीय स्तर पर भी विशेषज्ञ तैयार किए जाएं। पंचकर्म कुटिया में मरीजों के लिए उपलब्ध बेड पर नाराजगी जताते हुए कहा कि और अच्छे बेड यहां लाए जाएं। भर्ती होने के लिए आने वाले मरीजों के परिजनों के ठहरने की भी उचित व्यवस्था की जाए। विश्वविद्यालय को नेचुरलपैथी से जोड़ा जाए।


...
दोनों छोर पर वाहन पार्किंग की योजना
लोकार्पण समारोह स्थल पर कुल पांच हजार लोगों के लिए कुर्सियां लगाई जाएंगी। कार्यक्रम में पहुंचने वाले लोगों के वाहनों को खड़ी करने को लेकर भी प्रशासन तैयारियां कर रहा है। मेन रोड पर विश्वविद्यालय के दोनों ओर पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed