फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: The scorching sun made us feel the afternoon of Jeth in the month of Sawan

Gorakhpur News: तपती धूप ने सावन में कराया जेठ की दोपहरी का एहसास

Wed, 23 Jul 2025 01:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: The scorching sun made us feel the afternoon of Jeth in the month of Sawan
सामान्य से साढ़े चार डिग्री सेल्सियस ऊपर चढ़ा तापमान
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस रहा, आर्द्रता घटकर 50 प्रतिशत
अभी तीन दिन ऐसे ही रहेगा मौसम का हाल, कहीं-कहीं होगी हल्की बारिश
गोरखपुर। मानसून की चाल विशेषज्ञों की समझ में भी नहीं आ रही है। हर दिन रंग बदल रहे मौसम ने मंगलवार को जेठ की दोपहरी का अहसास करा दिया। दोपहर में पारा 37 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर गया। सावन की रिमझिम फुहार की जगह तपन लोगों को परेशान कर रही है।
रविवार को अचानक तेज बारिश व पुरुवा हवा के चलते मौसम का मिजाज बदला था। तापमान गिरकर 32 डिग्री सेल्सियस पर आ गया था। अगले दिन सोमवार को सुबह ही आसामन साफ रहा और सूरज की सीधी किरणाें ने तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी कर दी। इसके बाद मंगलवार को भी पारा चढ़ा रहा। दोपहर में अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
विज्ञापन

पिपराइच क्षेत्र के किसान राजेश्वरी तिवारी, परमहंस सिंह आदि का कहना था कि पहले सावन में कई-कई दिन तक हल्की बरसात होती रहती थी। रिमझिम फुहारों के बीच पूरे दिन धान के खेतों में निराई-गुड़ाई होती रहती थी। धान की फसल के लिए ऐसा मौसम वरदान होता है लेकिन अब तो हालात एकदम बदल गए हैं। सावन की फुहार तो खत्म ही हो गई है। किसी दिन अचानक कुछ देर के लिए तेज बारिश होती है, इसके बाद तपती धूप से जलन होने लगती है। दोपहर में इतनी गर्मी होती है कि खेत में काम करना तो दूर कोई निगरानी करने भी नहीं जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed