फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: The road from Firaq Gorakhpuri Chowk to Padleganj will be ready in a month

Gorakhpur News: फिराक गोरखपुरी चौक से पैडलेगंज तक एक माह में तैयार हो जाएगी सड़क

Mon, 27 May 2024 05:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2024 05:03 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: The road from Firaq Gorakhpuri Chowk to Padleganj will be ready in a month
गोरखपुर। शहर में फिराक गोरखपुरी चौक से पैडलेगंज तक बनाए जा रहे फोरलेन निर्माण में तेजी आ गई है। इस फोरलेन में नाला निर्माण लगभग पूरा हो गया है, जबकि एक माह में सड़क का कार्य भी पूरा होने की संभावना है। इस सड़क के बनने के बाद बारिश में समस्याएं नहीं होंगी और लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

फिराक गोरखपुरी चौक से पैडलेगंज तक दो किमी फोरलेन में पुलिया का काम पूरा हो गया है। रविवार को दीवानी न्यायालय के पास नाले का काम जारी रहा। इसके एक सप्ताह में ही पूरा होने का अनुमान है। लोक निर्माण विभाग के अनुसार नाला निर्माण होने के कारण बरसात में जलभराव की समस्या नहीं होगी। उसके बाद सड़क को फोरलेन बनाने का काम आसान हो जाएगा।
विज्ञापन

पहले दो लेन की सड़क रही फिराक गोरखपुरी चौक से पैडलेगंज तक सड़क के किनारे लगे खंभे अब बीच में आ गए हैं। इस कारण कार्य प्रभावित हो रहा है। रविवार को सड़क के बीच लगे ट्रांसफाॅर्मर को शिफ्ट किया गया, जबकि एक सप्ताह बाद बिजली का शटडाउन मिलने पर पोल हटाए जाएंगे। उसके बाद कार्य में तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार ने बताया कि बरसात को देखते हुए सड़कों और नालियों के काम में तेजी लाई गई है, ताकि लोगों को असुविधा न हो।
---------
दस दिन में बन जाएंगे एप्रोच
गोरखपुर। पैडलेगंज से नौसढ़ तक सिक्सलेन निर्माण में अब किनारे की कॉलोनियों में रास्ते बेहतर देने के लिए एप्रोच निर्माण कार्य किया जा रहा है। दस दिन में एप्रोच निर्माण पूरा होने की संभावना है। एप्रोच बनने के बाद कॉलोनियों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि फिलहाल लोगों को हाईवे से जाने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। सिक्सलेन निर्माण में नालियां बना दी गई हैं, जबकि एप्रोच बनाए जा रहे हैं। एप्रोच नहीं होने के कारण लोग हाईवे के पास गिर रहे थे। एक सप्ताह बाद बिजली का शटडाउन मिलने पर पोल हटाने का काम भी तेजी से होगा।

----
जून में शुरू होगा विरासत गलियारे का काम
शहर में धर्मशाला, रेतीचौक से पांडेयहाता तक विरासत गलियारा बनाने का काम शुरू होगा। इस सड़क का टेंडर हो गया है, जबकि जून में इसके निर्माण के लिए बांड बनेगा। यह सड़क बन जाएगी तो शहर की सड़कों पर जाम में फंसने की नौबत नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed